Weather Updates: अगले कुछ घंटों में कई राज्यों में भारी बारिश की आशंका, यूपी में Yellow Alert
नई दिल्ली, 06 अगस्त। देश के कई हिस्सों में इस वक्त भीषण बारिश हो रही है, जिसके कारण कई राज्य बाढ़ की चपेट में है, जहां एमपी में भारी बारिश का अलर्ट अभी भी जारी है, वहीं दूसरी ओर भारतीय मौसम विभाग ने अपने ताजा अपडेट में कहा है कि अगले 24 घंटों के दौरान यूपी-बिहार समेत देश के कई राज्यों में भारी बारिश के आसार हैं। यूपी-बिहार में 'यलो अलर्ट' जारी है। यूपी के कई शहरों में भारी उमस देखने को मिल रही है। कई शहरों में धूप-पानी ने लोगों को काफी तंग कर रखा है।
Recommended Video

कई राज्यों में भारी बारिश की आशंका
आईएमडी के मुताबिक अगले कुछ घंटों के अंदर उत्तर-पूर्वी दिल्ली, मोदीनगर, अमरोहा, संभल, चांदपुर, सहसवां, नरोरा, बदायूं, अतरौली, सादाबाद, आगरा, मथुरा, नंदगांव, बरसाना, जट्टारी, (यूपी), लक्ष्मणगढ़ (राजस्थान) के अलग-अलग स्थानों पर तेज तीव्रता के साथ भारी बारिश हो सकती है तो वहीं अगले 4-5 दिनों तक महाराष्ट्र और गुजरात में कम बारिश देखने को मिलेगी।

आज और कल भारी बारिश के आसार
जबकि 10 अगस्त तक राजस्थान, पंजाब, हरियाणा और जम्मू और कश्मीर में हल्की वर्षा होने के आसार दिख रहे हैं तो वहीं आज और कल पूर्वी राजस्थान में भी भारी बारिश की संभावना नजर आ रही है तो वहीं एमपी में अभी भी एक परिसंचरण काफी सक्रिय है, जिसके कारण यहां आज और कल भारी बारिश के आसार नजर रहे हैं।

असम और मेघालय में भारी बारिश हो सकती है
यही नहीं अगले 4 दिनों असम और मेघालय में भारी बारिश हो सकती है। मौसम विभाग ने पूर्वोत्तर के राज्यों में अलर्ट जारी किया है। जबकि द क्षिण भारत में भी बारिश हो रही है। कर्नाटक,आंध्र प्रदेश, तमिलनाडु और तेलंगाना में भी बारिश हो रही है। विभाग ने यहां भी दो दिनों के लिए अलर्ट जारी किया है।

स्काईमेट ने भी दी चेतावनी
स्काईमेट ने कहा है कि अगले 24 घंटों के दौरान तमिलनाडु, आंध्र प्रदेश, रायलसीमा,तेलंगाना,उत्तराखंड, हिमाचल प्रदेश, पश्चिम बंगाल, झारखंड, उत्तराखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब,हरियाणा , जम्मू कश्मीर, राजस्थान के पूर्वी हिस्से, मध्य प्रदेश, गोवा, महाराष्ट्र, नगालैंड, मणिपुर, मिजोरम, त्रिपुरा, गुजरात और अंडमान-निकोबार द्वीप समूह, कर्नाटक , पश्चिम बंगाल, ओडिशा, आंध्र प्रदेश, तेलंगाना, महाराष्ट्र, दक्षिण और दक्षिण-पूर्वी राजस्थान और तमिलनाडु के कुछ हिस्सों में हल्की से मध्यम बारिश के आसार हैं और कर्नाटक, केरल और दक्षिणी मध्य प्रदेश के भी कुछ हिस्सों में तेज बारिश देखने को मिल सकती है।












Click it and Unblock the Notifications