Weather Updates: मुंबई में भारी बारिश का अलर्ट जारी, दिल्ली-NCR को शाम तक मिल सकती है उमस से मुक्ति

नई दिल्ली, 19 अगस्त। एक बार फिर से मायानगरी मुंबई में भारी बारिश के आसार नजर आ रहे हैं।भारतीय मौसम विभाग के ताजा अपडेट में कहा गया है कि आज मुंबई समेत महाराष्ट्र के कई इलाकों में मूसलाधार बारिश होने की आशंका है इसलिए आईएमडी ने यहां भारी बारिश का अलर्ट जारी किया है जबकि मुंबई, ठाणे, पालघर, रायगढ़, नासिक, औरंगाबाद, धुले, नंदुरबार, जलगांव, जालना, बुलढाणा, वाशिम, वर्धा और चंद्रपुर जिले में यलो अलर्ट जारी किया गया है।

Recommended Video

    Weather Updates: IMD ने देश के कई राज्यों में जारी किया भारी बारिश का Alert | वनइंडिया हिंदी
    शाम तक दिल्ली-एनसीआर को उमस से राहत मिल सकती है

    शाम तक दिल्ली-एनसीआर को उमस से राहत मिल सकती है

    तो वहीं आज दिल्ली में भी मौसम का मिजाज बदल सकता है और शाम तक यहां हल्की बारिश हो सकती है, जबकि कल से लेकर अगले 10 दिनों तक दिल्ली में जमकर बादलों के बरसने के आसार नजर आ रहे हैं। मौसम विभाग ने साफ तौर पर कहा है कि आज शाम तक दिल्ली-एनसीआर को उमस से राहत मिल सकती है। दिल्ली में कल से ही Orange Alert जारी है।

    बिहार में इस बार जमकर मेघ बरसने के आसार है

    बिहार में इस बार जमकर मेघ बरसने के आसार है

    मौसम विभाग ने पहले ही कह रखा है कि अगस्त-सितंबर में के 95 से 105 प्रतिशत बारिश होने का अनुमान है और जिस रफ्तार से मानसून की बारिश हो रही है, उस हिसाब से लगता है कि बारिश ज्यादा ही होगी इसलिए लोगों को अभी से ही सचेत रहने की जरूरत है। खास करके कर्नाटक, तमिलनाडु, तेलंगाना, आंध्र प्रदेश के रायलसीमा क्षेत्र, कोंकण और गोवा, मध्य महाराष्ट्र, दक्षिण गुजरात, पूर्वोत्तर राज्यों,बिहार में इस बार जमकर मेघ बरसने के आसार है।

    सिक्किम,असम-मेघालय में भी मेघवर्षा

    सिक्किम,असम-मेघालय में भी मेघवर्षा

    तो वहीं आज से लेकर अगले तीन दिनों तक उत्तर प्रदेश, उत्तराखंड. बिहार, हिमाचल प्रदेश, हरियाणा, चंडीगढ़, गुजरात, महाराष्ट्र, ओडिशा, झारखंड, पश्चिम बंगाल,मध्यप्रदेश,तेलंगाना और छत्तीसगढ़ में भारी बारिश हो सकती है। मौसम विभाग ने यूपी और बिहार के कई जिलों में भारी बारिश का हाईअलर्ट जारी किया है जबकि सिक्किम,असम-मेघालय में भी मेघवर्षा हो रही है और अगले तीन दिनों तक यहां जमकर सावन के बरसने के आसार हैं।

    स्काईमेट ने भी दी चेतावनी

    स्काईमेट ने भी दी चेतावनी

    स्काईमेट ने कहा है कि अगले 24 घंटों के दौरान तमिलनाडु, आंध्र प्रदेश, रायलसीमा,तेलंगाना,उत्तराखंड, हिमाचल प्रदेश, पश्चिम बंगाल, झारखंड,छत्तीसगढ़, पंजाब,हरियाणा , जम्मू कश्मीर, राजस्थान के पूर्वी हिस्से, मध्य प्रदेश, गोवा, महाराष्ट्र, नगालैंड, मणिपुर, मिजोरम, त्रिपुरा, गुजरात, यूपी,बिहार में जोरदार बारिश के आसार हैं।

    Notifications
    Settings
    Clear Notifications
    Notifications
    Use the toggle to switch on notifications
    • Block for 8 hours
    • Block for 12 hours
    • Block for 24 hours
    • Don't block
    Gender
    Select your Gender
    • Male
    • Female
    • Others
    Age
    Select your Age Range
    • Under 18
    • 18 to 25
    • 26 to 35
    • 36 to 45
    • 45 to 55
    • 55+