Weather Updates: कोंकण -महाराष्ट्र में भारी से बहुत भारी बारिश की आशंका, Orange Alert जारी
Weather Updates: देश में इस वक्त मानसूनी बारिश की वजह से जबरदस्त ढंग से मौसम बिगड़ा हुआ है। मौसम विभाग ने अपने ताजा अपडेट में कोंकण -महाराष्ट्र में भारी से बहुत भारी की आशंका व्यक्त की है। उसका कहना है आज और अगले दो दिनों तक इन दोनों राज्यों में काफी बारिश होने वाली है और इसी वजह से यहां के लोगों के लिए चेतावनी जारी की गई है।

मछुआरों को समंदर में जाने से रोका गया
मौसम विभाग ने कहा है कि मानसून इस वक्त बहुत ज्यादा एक्टिव है और इसी कारण अगले 2-3 दिनों के दौरान कोंकण के कुछ जिलों और महाराष्ट्र के तटीय इलाकों में आंधी-पानी की आशंका है और इसी कारण लोगों को अलर्ट जारी किया गया है। हालात के मद्देनजर मछुआरों को भी 3 जुलाई तक समंदर में जाने से रोका गया है और तटीय इलाकों से दूर रहने को बोला गया है।
कई जिलों के लिए येलो अलर्ट
आपको बता दें कि महाराष्ट्र और कोंकण में मानसून की एंट्री काफी लेट हुई है लेकिन इसके बावजूद इसने यहां पर आफत पैदा कर दी है। आईएमडी ने एक दिन पहले ही कई जिलों के लिए येलो अलर्ट और कई जिलों के लिए ऑरेंज अलर्ट जारी किया हुआ था। उसने मुंबई और ठाणे सहित पांच जिलों में आज के लिए येलो अलर्ट जारी किया हुआ है।
मुंबई में Yellow Alert
आज सुबह से मुंबई के अंधेरी में काफी बारिश हो रही है, जिसकी वजह से यहां के कुछ एरिया में काफी पानी भर गया है, जिससे लोगों की आवाजाही में काफी दिक्कत हो रही है। मालूम हो कि एक हफ्ते में यह तीसरी बार है जब अंधेरी सबवे को जलभराव के कारण बंद करना पड़ा तो वहीं पालघर, ठाणे, रायगढ़, रत्नागिरी, नासिक और पुणे में ऑरेंज अलर्ट जारी है। तो वहीं गोवा में 3 जुलाई तक मध्यम से भारी वर्षा होने की संभावना है। इसलिए सभी को अलर्ट रहने के लिए कहा गया है।
गुजरात में रेड और हिमाचल में ऑरेंज अलर्ट
मौसम विभाग ने गुजरात में पांच दिनों का रेड अलर्ट और हिमाचल में ऑरेंज अलर्ट जारी किया है तो वहीं उत्तराखंड में भी आज भी भारी बारिश हो रही है और इसी कारण अमरनाथ यात्रा रोक दी गई है।












Click it and Unblock the Notifications