Weather Updates: एमपी-गुजरात में भारी बारिश की आशंका, कई जगहों पर Red Alert, जानिए दिल्ली का हाल
नई दिल्ली, 23 अगस्त। देश के कई राज्यों में भारी बारिश ने आफत पैदा कर दी है, भारतीय मौसम विभाग ने अपने ताजा अपडेट में मध्यप्रदेश, यूपी, राजस्थान और गुजरात के कुछ इलाकों में आज भारी वर्षा का अलर्ट जारी किया है। आईएमडी के मुताबिक आज North-East के पास एक लो प्रेशर एरिया आगे बढ़ रहा है, जिसकी वजह से मध्य प्रदेश के कई जिलों में भारी से बहुत भारी बारिश का अनुमान व्यक्त किया है।

भारी बारिश की आशंका
राज्य के जिन शहरों में भारी बारिश की आशंका है, वो जिले हैं भोपाल, ग्वालियर, उज्जैन, सागर दमोह, नरसिंहपुर और जबलपुर। वहीं, रीवा, नर्मदापुरम, अनूपपुर, शहडोल, उमरिया, डिंडोरी, कटनी, छिंदवाड़ा, सिवनी, मंडला, बालाघाट, खंडवा और देवास, यहां पर रेड अलर्ट जारी है।
Recommended Video

कई नदियां उफान पर हैं
लगातार हो रही बारिश से कई नदियां उफान पर हैं और कई जिलों में बाढ़ की स्थिति पैदा हो गई है। केवल एमपी ही नहीं बल्कि यूपी, राजस्थान और गुजरात में भी भारी बारिश हो सकती है इसलिए यहां पर Orange Alert जारी है। वहीं दूसरी ओर हिमाचल प्रदेश में आज भी भारी बारिश की आशंका है,

दिल्ली में हल्की बारिश होने का अनुमान
जबकि देश की राजधानी दिल्ली में हल्की बारिश होने का अनुमान है। मौसम विभाग के मुताबिक आज यहां पर अधिकतम तापमान 34 और न्यूनतम तापमान 24 डिग्री रहने के आसार हैं। जबकि राजस्थान में आज भारी बारिश हो सकती है तो वहीं आज दक्षिण में भी बादल बरस सकते हैं। विभाग ने तमिलनाडु, पुडुचेरी और कर्नाटक में भारी बारिश का अनुमान व्यक्त किया है। जबकि ओडिशा में आज भी भारी बारिश हो सकती है, इसके अलावा महाराष्ट्र, बिहार में हल्की वर्षा संभव है।

भारी बारिश होने की आशंका
जबकि मौसम की जानकारी देने वाली निजी एजेंसी स्काईमेट ने अगले 24 घंटों के दौरान हिमाचल, महाराष्ट्र, आंध्र प्रदेश, कर्नाटक, तमिलनाडु, कोंकण,गोवा, राजस्थान, मध्य प्रदेश, गुजरात, तेलंगाना, ओडिशा, उत्तराखंड ,गुजरात, राजस्थान, हरियाणा, उत्तर प्रदेश और मध्य प्रदेश में भारी बारिश का अनुमान है।












Click it and Unblock the Notifications