Weather Updates Today: उत्तराखंड-हिमाचल में बारिश का अलर्ट, जानिए दिल्ली के मौसम का हाल
एक पश्चिमी विक्षोभ के सक्रिय होने के कारण उत्तराखंड, हिमाचल और कश्मीर में भारी बारिश और बर्फबारी की संभावना बनी हुई है।

Weather Updates: आज से हिंदी महीने के फाल्गुन मास की शुरुआत हो गई है, ऐसा माना जाता है कि फाल्गुन से गर्मी का आगाज हो जाता है लेकिन अभी फिलहाल उत्तर भारत में लोगों को सर्दी से निजात नहीं मिली है, हालांकि मौसम में तब्दीली जरूर हुई है और तापमान में इजाफा हुआ है लेकिन अभी कुछ और दिन लोगों को ठंड का सामना करना पड़ेगा। अनुमान के मुताबिक आज दिल्ली में मौसम साफ रहेगा और दिन में अच्छी धूप खिलेगी, राजधानी में आज न्यूनतम तापमान 12 और अधिकतम तापमान 26 डिग्री रहने का अनुमान है लेकिन हल्की हवाएं चल सकती हैं।
दिल्ली में आज AQI की स्थिति
The Central Pollution Control Board के मुताबिक आज सुबह दिल्ली के AQI की स्थिति निम्नलिखित थी...
- पंजाबी बाग, दिल्ली - डीपीसीसी पीतम पुरा 183 AQI
- पूसा, दिल्ली - आईएमडी पश्चिमी दिल्ली 187 AQI
- शादीपुर, दिल्ली -पश्चिमी दिल्ली 123 AQI
- मुंडका, दिल्ली - भीम नगर 201 AQI
- परपड़गंज, दिल्ली -232 AQI
- अशोक विहार, दिल्ली - डीपीसीसी 231 AQI
- लोधी रोड, दिल्ली - 223 AQI
अगर एनसीआर की बात करें तो नोएडा में आज न्यूनतम तापमान 12 डिग्री और अधिकतम तापमान 25 डिग्री, गाजियाबाद में न्यूनतम तापमान 11 डिग्री और अधिकतम तापमान 24 डिग्री और गुरुग्राम में न्यूनतम तापमान 12 डिग्री और अधिकतम तापमान 28 डिग्री रहने के आसार हैं।
बारिश और बर्फबारी की संभावना
हालांकि एक पश्चिमी विक्षोभ के सक्रिय होने के कारण उत्तराखंड, हिमाचल और कश्मीर में भारी बारिश और बर्फबारी की संभावना बनी हुई है। आईएमडी ने आज भी यहां पर अलर्ट जारी किया हुआ है। उत्तखंड मे आज से लेकर अगले दो दिनों में मौसम खराब रह सकता है, आईएमडी का कहना है विक्षोभ का प्रभाव आज से कम हो जाएगा और कल के बाद लोगों को राहत मिलेगी लेकिन आज यहां पर तेज हवाएं चलेंगी जबकि पूर्वोत्तर में हल्की से मध्यम बारिश की आशंका है। हालांकि तमिलानाडु और आंध्रप्रदेश में तेज हवा और बारिश होने का अनुमान है लेकिन आज के बाद मौसम साफ हो जाएगा तो वहीं तेलंगाना में भी बारिश हो सकती है।












Click it and Unblock the Notifications