Weather Updates: देश के कई राज्यों में भारी बारिश का अलर्ट जारी, पटना में बरसात ने 23 साल का रिकॉर्ड तोड़ा

नई दिल्ली, 27 जून। देश के कई राज्यों में मानसून के मेघ बरस रहे हैं, तो कई राज्यों में अभी भी उनके आने का इंतजार हो रहा है। भारतीय मौसम विभाग ने अपने ताजा अपडेट में कहा है कि दिल्ली-एनसीआर ,उत्तर प्रदेश, हरियाणा, पंजाब और राजस्थान में पछुआ हवाओं की वजह से मानसून लेट हो गया है। वैसे उम्मीद है कि 1 जुलाई के बाद से उसकी एंट्री इन राज्यों में हो जाएगी, फिलहाल अभी उसकी गति धीमी हो गई है लेकिन बीच-बीच में राजधानी और उसके आस-पास के राज्यों में प्री-मानसून बारिश होती रहेगी। हालांकि इस दौरान इन राज्यों में तापमान भी बढ़ेगा, दिल्ली में ताप तो चालीस डिग्री के पार जाने का अनुमान है।

मानसून की बारिश का इंतजार

मानसून की बारिश का इंतजार

मानसून की बारिश जो कि 18 जून तक सामान्य से 40% अधिक हो रही थी वो अब पिछले सप्ताह की तुलना में कम हो गई है लेकिन जुलाई के पहले हफ्ते से पहले इसमें वृद्धि होने की संभावना नहीं है।

हल्की से मध्यम स्तर की बारिश के आसार

30 जून तक उत्तर पश्चिम भारत के अलग-अलग स्थानों में हल्की से मध्यम स्तर की बारिश के आसार हैं तो वहीं आज यूपी, बिहार, पश्चिम बंगाल, ओडिशा, झारखंड, छत्तीसगढ़, सिक्किम, झारखंड, छत्तीसगढ़, पूर्वी मध्य प्रदेश, कोंकण और गोवा में भारी बारिश की आशंका है,?तो वहीं शाम तक तेलंगाना, आंध्र प्रदेश, तमिलनाडु , केरल, कर्नाटक, गुजरात और राजस्थान के कुछ जिलों में जोरदार बारिश होने की संभावना है, मौसम विभाग ने यहां अलर्ट जारी किया है।

'यलो अलर्ट'

'यलो अलर्ट'

जबकि आज से लेकर अगले 24 घंटों तक उत्तराखंड में भारी से भारी बारिश की आशंका है। आईएमडी ने कहा है कि देहरादून, टिहरी, पौड़ी, नैनीताल, अल्मोड़ा, चंपावत और पिथौरागढ़ में भारी बारिश हो सकती है और इस कारण यहां पर तेज बिजली चमकने के साथ-साथ बिजली चमक सकती है और इस वजह से मौसम विभाग ने यहां 'यलो अलर्ट' जारी किया है।

 पटना में बरसात ने 23 साल का रिकॉर्ड तोड़ा

पटना में बरसात ने 23 साल का रिकॉर्ड तोड़ा

तो वहीं पटना में भारी बारिश ने लोगों के लिए आफत पैदा कर दी है। पटना में शुक्रवार और शनिवार की रात हुई बारिश ने पिछले 23 सालों का जून महीने में बारिश का रिकॉर्ड तोड़ दिया है, लगातार हो रही बारिश से सड़कों पर जल-जमाव हो गया है, जिससे लोगों को आने-जाने में काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। मौसम विभाग ने यहां भी भारी बारिश की आशंका व्यक्त की है।

स्काईमेट ने कही ये बात

स्काईमेट ने कही ये बात

जबकि स्काईमेट वेदर के मुताबिक अगले 24 घंटों के दौरान, राजस्थान, पंजाब और हरियाणा के कुछ हिस्सों में हल्की बारिश देखने को मिल सकती है तो वहीं केरल में तेज बारिश होने की संभावना है। जबकि यूपी, एमपी और बिहार में बरसात तेज हो सकती है और कहीं-कहीं-बिजली चमक सकती है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+