अगले कुछ घंटों में यहां हो सकती है भारी बारिश, IMD ने जारी किया Red Alert

नई दिल्ली। एक बार फिर से केरल पर भारी बारिश का खतरा मंडरा रहा है, भारतीय मौसम विभाग ने केरल में भारी बारिश की चेतावनी जारी की है। राज्य के कुछ जिलों में रेड अलर्ट भी जारी किया गया है। केरल के कई हिस्सों में 7 मछुआरों के लापता होने की भी खबर है। भारी बारिश के बाद इडुक्की जिले में स्थित कल्लारकुट्टी बांध का शटर खोला दिया गया है। लापता हुए 7 मछुआरों में से तीन कोल्लम के नीन्दकारा और चार तिरुवनंतपुरम जिले के विझिनजाम के बताए जा रहे हैं, हालांकि केरल और लक्षद्वीप के तट पर रहने वाले मछुआरों को समुद्र में नहीं जाने की सलाह दी गई थी।

केरल में रेड अलर्ट

केरल में रेड अलर्ट

उत्तर पश्चिम से 40 से 50 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवाएं चलने के कारण मछुआरों से ऐसा करने को कहा गया था, फिलहाल केरल के स्थानीय अधिकारियों नेराज्य में भारी बारिश को लेकर अलर्ट जारी किया है, मौसम विभाग के मुताबिक अगले कुछ दिनों तक अलग-अलग हिस्सों में भारी से बहुत भारी बारिश की आशंका है।

यहां भी मंडरा रहा है भारी बारिश का खतरा

यहां भी मंडरा रहा है भारी बारिश का खतरा

तो वहीं एक दिन पहले भारतीय मौसम विभाग ने महाराष्ट्र के भी कई जिलों के लिए भारी बारिश का अलर्ट जारी किया था, विभाग ने कहा था कि नासिक, पुणे, कोल्हापुर, सतारा, आरंगाबाद और जालना समेत महाराष्ट्र के कई जिलों में भारी बारिश हो सकती है, यही नहीं मौसम विभाग का अनुमान है कि अगले दो-तीन दिनों तक जारी रहेगा और इसी वजह से उसने लोगों को निर्देश दिया था कि वो वीकेंड पर घाटों या समुद्र किनारे पिकनिक मनाने ना जाएं।

 यहां पर भी हो सकती है भारी बारिश

यहां पर भी हो सकती है भारी बारिश

विभाग का कहना है कि अगले 24 घंटों में कर्नाटक, उत्तराखंड, उत्तर प्रदेश, हिमाचल प्रदेश, जम्मू-कश्मीर, पंजाब, हरियाणा, हिमाचल, मध्य प्रदेश और चंडीगढ़ में भारी से भारी बारिश होने की आशंका है, मौसम विभाग के मुताबिक 19 जुलाई के बाद ओडिशा और छत्तीसगढ़ के कुछ हिस्सों में भी भारी बारिश होगी। वहीं अगले 3-4 दिनों में मध्य प्रदेश, छत्तीसगढ़, गुजरात, राजस्थान, आंध्र प्रदेश और तेलंगाना में कम बारिश होने का अनुमान है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+