Weather Updates: दिल्ली-NCR में बरसे बादल, कई राज्यों में बारिश की आशंका, बढ़ेगी ठंड, Alert जारी
नई दिल्ली, 09 फरवरी। उत्तर भारत में सर्दी कम होने का नाम नहीं ले रही हैं तो वहीं दूसरी और आज देश की राजधानी दिल्ली में सुबह-सुबह बादल बरसे हैं जिससे एक बार फिर से मौसम में तब्दीली हुई है। बारिश की वजह से सर्दी बढ़ गई है और इस वक्त वहां 30-40 किमी की रफ्तार से हवाएं भी चल रही हैं। केवल दिल्ली ही नहीं एनसीआर में भी जमकर बारिश हो रही है। आपको बता दें कि मौसम विभाग ने पहले ही दिल्ली समेत कई राज्यों में आज से लेकर अगले दो दिनों तक बारिश की आशंका को व्यक्त किया था।
Recommended Video

दिल्ली-NCR में बरसे बादल
आईएमडी ने कहा है कि आज बुधवार यानी 9 फरवरी को बिजली चमकने और गरज के साथ दिल्ली-एनसीआर में बारिश का सिलसिला जारी रहेगा और लोगों को ठंड का सामना करना पड़ेगा। आईएमडी ने आज दिल्ली में न्यूनतम तापमान 13 डिग्री जबकि अधिकतम तापमान के 22 डिग्री सेल्सियस रहने का अनुमान व्यक्त किया है।

अगले 2 घंटों के दौरान यहां होगी बारिश
मौसम विभाग ने अपने ताजा ट्वीट में कहा है कि अगले 2 घंटों के दौरान नरेला, बवाना, अलीपुर, बुरारी, करावल नगर, सीमापुरी, सफदरजंग), नारनौल, बावल, औरंगाबाद,होडल (हरियाणा), शामली, कांधला, खतौली, सकोटी टांडा, हस्तिनापुर, चांदपुर, दौराला, खेकरा, किठौर, गढ़मुक्तेश्वर, पिलाखुआ, हापुड़, गुलाटी, सिकंदराबाद, बुलंदशहर, नंदगांव, बरसाना (यूपी), तिजारा, खैरथल, कोटपुतली, अलवर, नगर,लक्ष्मणगढ़ (राजस्थान) में भी बारिश होने की आशंका है, जिससे ठंड बढ़ेगी।

पहाड़ों पर भी जमकर बर्फबारी हो रही
मालूम हो कि पहाड़ों पर भी जमकर बर्फबारी होने के कारण मैदानी इलाकों में ठंड बढ़ गई है और पश्चिमी विक्षोभ के कारण ही मैदानी इलाकों में बरसात हो रही है। आईएमडी ने कहा है कि आज दिल्ली के अलावा पंजाब, हरियाणा, राजस्थान और पश्चिमी उत्तर प्रदेश में बारिश हो सकती है। इसी वजह से यहां अलर्ट जारी है। जबकि अगले 24 घंटों के दौरान आपको , बिहार, पश्चिम बंगाल, असम, मेघालय और त्रिपुरा में घना कोहरा भी देखने को मिलेगा और पहाड़ों पर बर्फबारी के आसार हैं।
अलग-अलग हिस्सों में हल्की से मध्यम बारिश की आशंका
आईएमडी ने कहा है कि आज पहाड़ों पर भी जमकर बर्फबारी होने की संभावना नजर आ रही है। लद्दाख, जम्मू कश्मीर और हिमाचल प्रदेश और उत्तराखंड के अलग-अलग हिस्सों में हल्की से मध्यम बारिश और बर्फबारी की आशंका है, जिसकी वजह से मैदानी इलाकों में भी ठंड बढ़ने के आसार हैं।












Click it and Unblock the Notifications