Weather updates: देश के कई राज्यों में बारिश की आशंका, पहाड़ों पर बर्फबारी, 24 घंटों में मौसम मारेगा पलटी
Weather updates: उत्तर भारत में ठंड ने दस्तक दे दी है तो वहीं भारतीय मौसम विभाग ने अपने ताजा अपडेट में आज देश के कुछ राज्यों में बारिश की आशंका व्यक्त की है। मौसम विभाग का कहना है कि देश में इस वक्त एक पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय है, जिसकी वजह से कुछ राज्यों में बारिश की आशंका है, जिसके चलते तापमान में गिरावट आएगी। आपको बता दें कि मौसम विभाग का कहना है कि पंजाब, हिमाचल प्रदेश, जम्मू कश्मीर समेत कई राज्यों में बारिश होने की संभावना नजर आ रही है, जिससे यहां के तापमान में गिरावट हो सकती है और सर्दी बढ़ेगी।

तो वहीं दिल्ली-एनसीआर में प्रदूषण का साया है। आज भी यहां की आबो-हवा काफी खराब है। दिल्ली का AQI 393 जा पहुंचा है, फिलहाल आज दिन में दिल्ली का मौसम साफ रहेगा। अधिकतम तापमान 31 और न्यूनतम तापमान 17 डिग्री सेल्सियस रहने का अनुमान है। मौसम विभाग का कहना है कि हिमाचल के पास एक पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय है, जिसकी वजह से कई राज्यों में बारिश होने का अंदेशा है।

रविवार सुबह कश्मीर, लद्धाख और हिमाचल के ऊपर हिस्सों में हल्की बर्फबारी होने से तापमान में कमी आई है तो वहीं आज भी इन जगहों पर बारिश और बर्फबारी की संभावना बनी हुई है। विभाग ने साउथ इंडिया में बारिश की आशंका व्यक्त की है। उसका कहना है कि तमिलनाडु में मानसून की सक्रियता की वजह से कर्नाटक, केरल,आंध्रा और तेलंगाना में बारिश होने के आसार बने हुए हैं। उसने पूर्वोत्तर के राज्यों में भी बारिश की आशंका को व्यक्त किया है।

तो वहीं मौसम की जानकारी देने वाली निजी कंपनी स्काईमेट ने कहा है कि अगले 24 घंटों के अंदर देश के कई राज्यों में मौसम का मिजाज बदल सकता है। पहाड़ों पर हो रही बर्फबारी, तमिलनाडु में मानसून की सक्रियता और एक पश्चिमी विक्षोभ के एक्टिव होने की वजह से देश के कई राज्यों में बारिश की आशंका बनी हुई है।

जबकि उसका कहना है कि अगले 24 घंटों के अंदर दिल्ली की आबोहवा में कोई सुधार नहीं होगा। दिल्ली में धुंध छाई रहेगी और लोगों को प्रदूषण का सामना करना पड़ेगा। जबकि तमिलनाडु,असम और अरुणाचल प्रदेश में भारी बारिश हो सकती है और पंजाब, हरियाणा में हल्की बारिश के आसार नजर आ रहे हैं।












Click it and Unblock the Notifications