Weather Updates: दिल्ली-एनसीआर में आज भी होगी बारिश, कई राज्यों में Yellow Alert

नई दिल्ली, 24 सितंबर। मानसून इस वक्त अपने अंतिम दौर में हैं और कई राज्यों में काफी सक्रिय है, जिसकी वजह से आम जनजवीन प्रभावित हुआ है। भारतीय मौसम विभाग ने अपने ताजा अपडेट में कहा है कि आज भी देश के कई प्रांतों में भारी बारिश की आशंका है। आईएमडी के ताजा ट्वीट में कहा गया है कि अगले कुछ घंटों के दौरान नरेला, अलीपुर, बुराड़ी, मॉडल टाउन, करावल नगर, सिविल लाइंस, दिलशाद गार्डन, सीमापुरी, कश्मीरी गेट, सीलमपुर, विवेक विहार, लाल किला के आसपास इलाकों में भारी बारिश की आशंका है।

Recommended Video

    Weather Updates: Delhi में आज भी होगी जमकर बरसात, कई राज्यों में Yellow Alert | वनइंडिया हिंदी
    गुरुवार को भी दिल्ली में काफी बारिश हुई

    गुरुवार को भी दिल्ली में काफी बारिश हुई

    तो वहीं महेंद्रगढ़, रेवाड़ी, नारनौल, बावल, नूंह (हरियाणा) देवबंद, शामली (यूपी) भिवाड़ी, तिजारा, खैरथल, अलवर, राजगढ़ (राजस्थान) में भारी बारिश हो सकती है। जबकि आज गाजियाबाद, नोएडा, फरीदाबाद में भी बादल बरसेंगे। मौसम विभाग ने पहले ही कह रखा है कि दिल्ली में इस पूरे हफ्ते बारिश का दौर जारी रहेगा। गुरुवार को भी दिल्ली में काफी बारिश हुई है। जिससे शुक्रवार की सुबह दिल्ली वालों के लिए थोड़ी ठंडी-ठंडी रही।

    'यलो-अलर्ट' जारी

    'यलो-अलर्ट' जारी

    गुजरात, राजस्थान, हरियाणा, मध्य प्रदेश, छत्तीसगढ़ में भी भारी बारिश हो सकती है। जबकि यूपी और उत्तराखंड में पहले से ही 'यलो-अलर्ट' जारी है।

    अगले कुछ घंटों में हो सकती है बारिश

    अगले कुछ घंटों में हो सकती है बारिश

    पानीपत, गोहाना, गन्नौर, सोनीपत, रोहतक, खरखौदा, भिवानी, चरखी दादरी, मट्टनहेल, झज्जर, लोहारू, कोसली, महेंद्रगढ़, सोहाना, नारनौल (हरियाणा) सहारनपुर, गंगोह, देवबंद, नजीबाबाद, शामली, मुजफ्फरनगर, कांधला, बिजौर , सकोटी टांडा, हस्तिनापुर, बड़ौत, दौराला, बागपत, मेरठ, खेकरा, मोदीनगर, किठौर, पिलाखुआ (यूपी) पिलानी, झुंजुनू, खैरथल, कोटपुतली, अलवर (राजस्थान) में तेज बारिश हो सकती है।

    26 सितंबर को मूसलाधार बारिश के आसार

    गुजरात में 25- 26 सितंबर और आंध्र प्रदेश में 26 सितंबर को मूसलाधार बारिश के आसार हैं तो वही कर्नाटक और तमिलनाडु में हल्की बारिश हो सकती है।

    25 सितंबर तक चक्रवाती प्रवाह

    25 सितंबर तक चक्रवाती प्रवाह

    भारतीय मौसम विभाग के मुताबिक ईस्ट-मिडिल में बंगाल की खाड़ी से लगने वाले पूर्वोत्तर क्षेत्र में 25 सितंबर तक चक्रवाती प्रवाह बन रहा है। यह प्रवाह 48 घंटों के दौरान ज्यादा एक्टिव होगा, जिसकी वजह से देश के कई राज्यों में जमकर वर्षा होगी। विभाग ने कहा है कि सितंबर के अंत तक देश के कई राज्यों में बादल बरसेंगे और इसी कारण मानसून की विदाई अक्टूबर में ही होगी।

    Notifications
    Settings
    Clear Notifications
    Notifications
    Use the toggle to switch on notifications
    • Block for 8 hours
    • Block for 12 hours
    • Block for 24 hours
    • Don't block
    Gender
    Select your Gender
    • Male
    • Female
    • Others
    Age
    Select your Age Range
    • Under 18
    • 18 to 25
    • 26 to 35
    • 36 to 45
    • 45 to 55
    • 55+