Weather Updates: गर्मी से उबल रहा उत्तर भारत, कई राज्यों में 'लू' और 'आंधी' की आशंका तो यहां होगी बारिश

नई दिल्ली, 29 मार्च। उत्तर भारत अभी से गर्मी का प्रकोप झेल रहा है, भारतीय मौसम विभाग ने अपने ताजा अपडेट में कहा है कि दिल्ली, राजस्थान, मध्य प्रदेश और गुजरात में लोगों को 'लू' का सामना कर पड़ सकता है और इसी वजह से उसने यहां पर अलर्ट जारी किया हुआ है। जबकि यूपी-बिहार मे भी पारा चालीस के पार जा सकता है इसलिए यहां भी चेतावनी जारी की गई है।

 अधिकतम तापमान 41 डिग्री सेल्सियस जा सकता है

अधिकतम तापमान 41 डिग्री सेल्सियस जा सकता है

आज यूपी की राजधानी लखनऊ में अधिकतम तापमान 41 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच सकता है और धूल भरी आंधी की भी आशंका है। तो वहीं अगले दो दिनों के अंदर राज्य में अधिकतम तापमान 7 से 8 डिग्री सेल्सियस तक बढ़ सकता है तो वहीं बिहार के कुछ इलाकों में भी बारिश होने के आसार हैं, हालांकि यहां भी गर्मी चरम पर ही है। कहीं-कहीं पारा 36 डिग्री से ऊपर जा सकता है।

Recommended Video

    Weather Update: भीषण गर्मी की मार, IMD का Alert, Delhi समेत कई राज्‍यों में चलेगी लू| वनइंडिया हिंदी
     झारखंड में आज मौसम शुष्क रहेगा

    झारखंड में आज मौसम शुष्क रहेगा

    तो वहीं झारखंड में आज मौसम शुष्क रहेगा। मौसम विभाग के मुताबिक आज यहां अधिकतम तापमान 37 डिग्री के आस-पास रहने का अनुमान है। लोग अभी से ही पसीने-पसीने हो रहे हैं और उनका बाहर निकलना काफी मुश्किल हो गया है।

    पारा 36 डिग्री से ऊपर

    जबकि गुजरात में कहीं-कहीं पारा 36 डिग्री से ऊपर जा सकता है, मौसम विभाग ने सभी को अलर्ट रहने के लिए कहा है।

     हल्की बारिश होने की आशंका

    हल्की बारिश होने की आशंका

    जबकि विदर्भ, कर्नाटक, केरल, तमिलनाडु ,पूर्वोत्तर भारत और पश्चिम बंगाल में हल्की बारिश के आसार नजर आ रहे हैं।तो वहीं हिमाचल प्रदेश और उत्तराखंड के कुछ जिलों मे बारिश होने की आशंका बनी हुई है। अरुणाचल प्रदेश में हल्की बारिश होने की आशंका है और इस दौरान हल्की हवाएं भी चल सकती हैं।

    मार्च में ही तप रही है धरती

    मार्च में ही तप रही है धरती

    तो वहीं राजस्थान में आज न्यूनतम तापमान 23 डिग्री सेल्सियस और अधिकतम तापमान 39 डिग्री सेल्सियस रहने का अनुमान है। वैसे भी आईएमडी ने कह रखा है कि आने वाले दिनों में भी मौसम का यही हाल रहने वाला है।

    Notifications
    Settings
    Clear Notifications
    Notifications
    Use the toggle to switch on notifications
    • Block for 8 hours
    • Block for 12 hours
    • Block for 24 hours
    • Don't block
    Gender
    Select your Gender
    • Male
    • Female
    • Others
    Age
    Select your Age Range
    • Under 18
    • 18 to 25
    • 26 to 35
    • 36 to 45
    • 45 to 55
    • 55+