Weather Updates: राजधानी से दूर मानसून, दिल्लीवालों का बढ़ा इंतजार, कर्नाटक में Yellow Alert जारी
नई दिल्ली, 04 जुलाई। देश की राजधानी को मानसून के लिए अभी और इंतजार करना पड़ेगा। आईएमडी के सीनियर साइंटिस्ट आरके जेनामनी ने मौसम के बारे में जानकारी देते हुए कहा कि दिल्लीवासियों का इंतजार बढ़ सकता है कि क्योंकि दिल्ली-समेत कई राज्यों से पश्चिमी विक्षोभ दूर हो गया है, ऐसे में राजधानी में मानसून की एंट्री 7-8 जुलाई से पहले नहीं हो सकती है और लोगों को उमस का सामना करना पड़ेगा क्योंकि आज से लेकर 8 जुलाई तक दिल्ली में बारिश के भी आसार नजर नहीं आ रहे हैं, ऐसी सूरत में दिल्ली का पारा एक बार फिर से चढ़ सकता है और लोगों को गर्मी झेलनी पड़ेगी।
Recommended Video

दिल्लीवालों का बढ़ा इंतजार
हालांकि पिछले दो दिन हल्की बारिश हुई है उससे तपन में कमी आई है लेकिन जब तक मानसून दिल्ली नहीं पहुंचता है, तब तब लोगों को गर्मी की मार झेलनी ही पड़ेगी। दिल्ली में आज अधिकतम तापमान 39 डिग्री और न्यूनतम तापमान 24 डिग्री सेल्सियस के आस-पास रहने का अनुमान है।

कर्नाटक में 'येलो अलर्ट' जारी
तो वहीं कर्नाटक में 5 जुलाई से बारिश में वृद्धि की उम्मीद है। 7-8 जुलाई को कर्नाटक में 'यलो अलर्ट' जारी कर दिया गया है जबकि अगले दो दिनों में बेंगलुरू में बारिश और गरज के साथ बौछारें पड़ने की संभावना नजर आ रही है।

अगले 24 घंटों में बरसेंगे बादल
भारतीय मौसम विभाग ने कहा है कि अगले कुछ घंटों के दौरान कुरुक्षेत्र, करनाल, पानीपत (हरियाणा) के आसपास और आसपास के क्षेत्रों में हल्की तीव्रता की बारिश संभव है।
भारी बारिश की आशंका
तो वहीं यूपी के 16 जगहों में भारी बारिश की आशंका व्यक्त की गई है। ये जिले हैं, लखीमपुर खीरी, बहराइच, सीतापुर, बाराबंकी, गोंडा, अमेठी, अयोध्या, सुल्तानपुर, प्रयागराज, भदोही, मिर्जापुर, बनारस, जौनपुर, आजमगढ़, अंबेडकरनगर और बस्ती। इन जिलों में भारी बारिश के साथ-साथ तेज हवाएं चलने की भी आशंका व्यक्त की गई है।

देश में 41 प्रतिशत ज्यादा बरसात
मौसम विभाग के मुताबिक हालांकि भारत में अभी कई हिस्सों में अभी मानसून नहीं आया है लेकिन 1 से 20 जून के बीच देश में 41 प्रतिशत ज्यादा बरसात हो चुकी है। गौरतलब है कि मौसम विभाग ने पहले ही भविष्यवाणी की थी कि इस बार मानसून सीजन काफी अच्छा रहने वाला है और कृषि के लिए अच्छी खबर है। फिलहाल जिस तरह से आसार हैं उससे तो यही लगता है कि इस बार बारिश किसी को भी निराश नहीं करेगी।












Click it and Unblock the Notifications