Monsoon Update: 'बिपारजॉय' के चंगुल से आजाद हुआ मानसून, जानिए अब कब से होगी झमाझम बारिश?

Monsoon Update: अरुणाचल, मिजोरम और सिक्किम में भारी बारिश का अलर्ट जारी है।

Monsoon Update: दक्षिण पश्चिम मानसून 8 जून को केरल जरूर पहुंचा लेकिन ये अभी लोगों की उम्मीदों पर खरा नहीं उतरा है। क्योंकि इस पर चक्रवाती तूफान 'बिपारजॉय' का असर देखने को मिला, जिसकी वजह से मानसून अभी वैसी गति नहीं पकड़ पाया है, जैसा कि इसे पकड़नी चाहिए थी।

Monsoon Update

फिलहाल इसे लेकर मौसम विभाग ने नया अपडेट जारी किया है। जिसके मुताबिक मानसून 18 जून से एक बार फिर से गति पकड़ेगा और साउथ के हिस्सों में तेजी से मूव करेगा।

साइक्लोन ने मानसून सर्कुलेशन से अलग किया

इस बारे में जानकारी देते हुए आईएमडी के महानिदेशक मृत्युंजय महापात्र ने कहा था कि साइक्लोन ने खुद को मानसून सर्कुलेशन से अलग कर लिया है, जिसके बाद से अब इसका कोई असर मानसून पर नहीं होगा और इसी कारण मानसून अब नार्मल गति से ही आगे बढ़ेगा और झमाझम बारिश होगी।

चक्रवात का प्रभाव कम हो जाएगा

जहां तक चक्रवात की बात है ये 17 जून को कमजोर पड़ जाएगा और भारत के एरिया को शुक्रवार को ही क्रॉस कर जाएगा इसलिए इसका प्रभाव पूरी तरह से शनिवार को खत्म हो जाएगा, जिसके बाद मानसून की ही बारिश देश में देखने को मिलेगी।

साउथ जोन में एक्टिव रहेगा मानसून

मृत्युंजय महापात्र के मुताबिक 18 से 21 जून के बीच मानसून साउथ जोन में और पूर्वी भारत में एक्टिव रहेगा और इस दौरान जमकर बारिश होगी और इसके बाद ये नार्थ की ओर मूव करेगा और सामान्य गति से ही आगे बढ़ेगा। इसलिए इसको लेकर अब परेशान होने की जरूरत नहीं है। हालांकि इस बार बारिश का कोटा औसत से अभी तक कम ही है।

मानसून 25 जून को गुजरात पहुंचेगा

आईएमडी ने फिर से दोहराया है कि मानसून 25 जून को गुजरात, यूपी, उत्तराखंड, हिमाचल प्रदेश, जम्मू कश्मीर म पहुंचेगा तो वहीं 30 जून को राजस्थान, दिल्ली, हरियाणा, पंजाब में इसकी एंट्री होने वाली है।

किसानों को राहत

आपको बता दें कि इससे पहले मौसम की जानकारी देने वाली निजी कंपनी स्काईमेट ने कहा था कि अगले चार हफ्तों में मानसून की गति काफी धीमी रहने वाली है। जिसके बाद किसानों की चिंता काफी बढ़ गई है लेकिन मौसमं विभाग के इस अपडेट के बाद तो निश्चित तौर पर किसानों को राहत मिली होगी।

आज यहां होगी बारिश

चक्रवाती तूफान 'बिपारजॉय' की वजह से गुजरात समेत आठ राज्यों में भारी बारिश का अलर्ट जारी है।इसका असर मुंबई, गोवा, कर्नाटक, केरल और तमिलनाडु में दिखेगा इसलिए यहां भी अलर्ट जारी है तो वहीं राजस्थान में भी रेड अलर्ट कर दिया गया है।

भारी बारिश का अलर्ट जारी

तो वहीं आज दिल्ली-एनसीआर, पंजाब, हरियाणा, यूपी, एमपी में हल्की बारिश और हिमाचल, कश्मीर और लद्दाख में भारी बारिश हो सकती है तो वहीं अरुणाचल, मिजोरम और सिक्किम में भारी बारिश का अलर्ट जारी है और लोगों को सेहत के प्रति सजग रहने को बोला गया है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+