Weather Updates: उत्तर भारत के कई राज्यों में चढ़ा पारा, जानिए दिल्ली का हाल?

नई दिल्ली, 13 मार्च। दिल्ली समेत उत्तर भारत के कई राज्यों में अब गर्मी का असर दिखने लगा है। पिछले तीन-चार दिन से मौसम में परिवर्तन हुआ है और पारा चढ़ा है। दिन में धूप कड़ी होने लगी है, जिसके कारण लोगों को गर्मी महसूस हो रही है। भारतीय मौसम विज्ञान विभाग (IMD) ने अपने ताजा अपडेट में कहा है कि आने वाले एक सप्ताह में अब दिल्ली-एनसीआर में मौसम साफ रहेगा और तेज धूप निकलेगी इस दौरान दिल्ली-एनसीआर में अधिकतम तापमान 35 डिग्री तक पहुंच सकता है और मौसम शुष्क ही रहेगा

 हिमालयी क्षेत्र में पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय

हिमालयी क्षेत्र में पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय

हालांकि अभी भी हिमालयी क्षेत्र में पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय है, जिसकी वजह से देश के कई राज्यों में बारिश होने के आसार नजर आ रहे हैं। मौसम विभाग ने पश्चिमी यूपी , बिहार, राजस्थान, हरियाणा और पंजाब में आज हल्की बारिश होने का अंदेशा व्यक्त किया है। जबकि राजस्थान में भी भारी बारिश होने के आसार हैं, आज जयपुर समेत कई जिलों में बादल छाए रहेंगे और शाम तक बारिश होने के आसार नजर आ रहे हैं।

 बारिश होने के आसार

बारिश होने के आसार

तो वहीं जम्मू-कश्मीर-लद्दाख-गिलगित-बाल्टिस्तान मुजफ्फराबाद , हिमाचल प्रदेश में भी आज बादल बरस सकते हैं तो वही दक्षिण में भी बरसात हो सकती है। आज केरल, तमिलनाडु, कर्नाटक, मणिपुर, मिजोरम, त्रिपुरा में भी बारिश होने के आसार हैं। जबकि लद्दाख, जम्मू कश्मीर और हिमाचल प्रदेश में बारिश हो सकती है।

ये थी आज सुबह दिल्ली में AQI⁠ की स्थिति

ये थी आज सुबह दिल्ली में AQI⁠ की स्थिति

  • पूसा, दिल्ली- 234 AQI⁠ खराब
  • पंजाबी बाग- 233 AQI⁠ खराब
  • शादीपुर- 228 AQI⁠ खराब
  • दिल्ली मिल्क स्कीम कॉलोनी-232 AQI⁠ खराब
  • अशोक विहार -275 AQI⁠ खराब
  • एनएसआईटी द्वारका- 236 QI⁠ खराब
  • लोधी रोड, 238 AQI⁠ खराब
कई राज्यों में बारिश के आसार

कई राज्यों में बारिश के आसार

जबकि स्काईमेट के मुताबिक मुंबई, मणिपुर, मिजोरम, त्रिपुरा, तमिलनाडु के कुछ हिस्सों, रायलसीमा,आंध्र प्रदेश, गिलगित-बाल्टिस्तान, मुजफ्फराबाद, लद्दाख, जम्मू कश्मीर और हिमाचल प्रदेश में बारिश की आशंका है, जिससे गलन बढ़ने के आसार हैं।

Recommended Video

    Transfer Posting Case: Fadnavis बोले गवाह नहीं गुनहगार जैसे पूछे गए सवाल | वनइंडिया हिंदी

    Notifications
    Settings
    Clear Notifications
    Notifications
    Use the toggle to switch on notifications
    • Block for 8 hours
    • Block for 12 hours
    • Block for 24 hours
    • Don't block
    Gender
    Select your Gender
    • Male
    • Female
    • Others
    Age
    Select your Age Range
    • Under 18
    • 18 to 25
    • 26 to 35
    • 36 to 45
    • 45 to 55
    • 55+