Fog Alert : जारी है कोहरे का तांडव, राजधानी समेत 26 ट्रेनें आज भी लेट, जानिए मौसम का अपडेट

Fog Alert in Hindi : कश्मीर से लेकर दिल्ली तक मौसम का मिजाज काफी बिगड़ा हुआ है। ठंड की वजह से उत्तर भारत कांप रहा है। घने कोहरे की वजह से कई जगहों पर अंधेरा छाया हुआ है, जिसके कारण हवाई उड़ानें प्रभावित हो रही हैं।

 Fog Alert

दिल्ली-एनसीआर, पंजाब, कश्मीर, हरियाणा, यूपी, एमपी, बिहार इस वक्त घने कोहरे के आगोश में हैं, धुंघ की वजह से लोगों का आने -जाने में खासी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है।

यात्रियों को काफी परेशानी हो रही है

तो वहीं कोहरे के कहर से कई ट्रेनें आज भी लेट से चल रही हैं, जिससे यात्रियों को काफी परेशानी हो रही है,वो भरी सर्दी में प्लेटफार्म पर वक्त गुजारने को मजबूर हैं।

दिल्ली से चलने वाली 26 ट्रेनें लेट

आज भी दिल्ली से चलने वाली करीब 26 ट्रेनें लेट हैं और कई ट्रेनों को रद्द कर दिया गया है। लेट चलने वाली ट्रेनों में राजधानी भी शामिल है।

इन ट्रेनों पर पड़ा असर, कोहरे का कहर जारी

जो ट्रेनें लेट चल रही हैं उनमें बिहार से दिल्ली आने वाली 02569 क्लोन स्पेशल एक्सप्रेस , बनारस से नई दिल्ली आने वाली 15127 काशी विश्वनाथ एक्सप्रेस, गया से मुगलसराय होते हुए नई दिल्ली आने वाली 12397 महाबोधि एक्सप्रेस शामिल हैं। हावड़ा और सियालदह राजधानी एक्सप्रेस भी अपने निर्धारित वक्त से बहुत देरी से चल रही है।

हवाई सेवाओं का भी बुरा हाल

कोहरे की वजह से हवाई सेवाएं भी काफी प्रभावित हैं। इस वक्त दिल्ली से उड़ान भरने वाली कई फ्लाइट्स अपने निर्धारित वक्त से काफी देरी से चल रही हैं।

दिल्ली में तापमान 8.4 डिग्री सेल्सियस

भारत मौसम विज्ञान विभाग (आईएमडी) के मुताबिक, मंगलवार सुबह दिल्ली में तापमान 8.4 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।दिल्ली के कई हिस्सों में दृश्यता गिरकर 125 मीटर हो गई है। कोहरे की वजह से इस वक्त लोधी रोड,आरके पुरम के पास ट्रैफिक स्लो चल रहा है।

मौसम विभाग ने अलर्ट जारी किया

तो वहीं आज ओडिशा, पश्चिम बंगाल, त्रिपपरा, असम और मेघालय भी बारिश की चपेट में आज रह सकते हैं जबकि यूपी-बिहार-झारखंड, पंजाब, हरियाणा, एमपी में मौसम आज भी शुष्क, ठंडा और कोहरे वाला रहेगा।

कश्मीर में आज जमकर बर्फबारी होगी

हिमाचल-उत्तराखंड और कश्मीर में आज जमकर बर्फबारी होगी तो वहीं कश्मीर के कई स्थानों में पारा शून्य के नीचे चल रहा है। मौसम विभाग ने सभी को ठंड के प्रति सचेत रहने को कहा है।

यह पढ़ें: Bihar Weather Today: साढ़े पांच डिग्री गिरा पारा, जानिए कैसा रहेगा बिहार में मौसम का मिज़ाज

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+