Bihar Weather Today: साढ़े पांच डिग्री गिरा पारा, जानिए कैसा रहेगा बिहार में मौसम का मिज़ाज

Bihar Weather Today: बिहार में मौसम का मिज़ाज काफी बदला हुआ नज़र आ रहा है। आने वाले दिनों में शीतलहर की भी संभावना जताई जा रही है। प्रदेश के 25 ज़िलों में सुबह और शाम तापमान में गिरावट दर्ज की जा रही । कोहरे की वजह से यातायात भी प्रभावित हो रहे हैं।

बिहार की राजधानी पटना के साथ-साथ प्रदेश के अन्य ज़िलों में भी तेज़ पछुआ हवा बहने से तापमान में काफी गिरावट दर्ज की गई है। सुबह और शाम के वक्त ठंड काफी बढ़ रही है। तापमान में सबसे ज़्यादा गिरावट औरंगाबाद में दर्ज की गई।

Aaj kaisa rahega bihar ka mausam samachar, today weather news update in hindi

औरंगाबाद में रविवार के मुकाबले सोमवार को पारा 5.6 डिग्री नीचे पहुंच गया है। वहीं डेहरी के तापमान मे चार डिग्री की गिरावट देखी गई। पटना सहित अन्य शहरों में धूप निकलने की वजह से पारा थोड़ा ऊपर पहुंचा। इसकी वजह से अधिकतम तापमान में इज़ाफ़ा दर्ज किया गया। सबसे कम तापमान में कैमूर में 7.4 डिग्री देखने को मिला।

सोमवार को पटना में 5.4 डिग्री अधिकतम तापमान में बढ़ोतरी दर्ज की गई। चार दिनों बाद लोगों को सूरज की किरणे दिखी। पटना का सोमवार को अधिकतम तापमान 18.9 डिग्री और न्यूनतम 10.7 डिग्री दर्ज किया गया।

मौसम विभाग के मुताबिक सुबह और शाम में भी ठंड में इज़ाफ़ा होगा। वहीं इस हफ्ते कुछ ज़िलो में काफी ज्यादा ठंड देखने को मिल सकती है। वहीं प्रदेश के ज्यादातर शहरो में कोहरे से भी निजात मिली है। धूप निकलने की वजह से विमान और रेल सेवाओं में कुछ सुधार देखने को मिला है।

कोहरे की वजह से यातायात भी प्रभावित हो रही है। रेल यातायात पर काफी असर पड़ रहा है। तेजस समेत कई सुपरफास्ट ट्रेनें 9-9 घंटे की देरी से चल रही है। इस वजह से मुसाफिरों को काफी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। विमान सेवाओं का भी हाल कुछ ऐसा ही है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+