Weather Updates in Hindi: मानसून ने पकड़ी रफ्तार, 7 राज्यों में भारी बारिश की आशंका, Orange Alert जारी

Weather Updates: कश्मीर से लेकर कन्या कुमारी तक मौसम का उलटफेर जारी है। मानसूनी बारिश ने इस बार जमकर हिमाचल में तबाही मचाई है तो वहीं एक बार फिर से ब्रेक के बाद मानसून सक्रिय हो गया है, जिसके कारण आज से लेकर अगले तीन दिनों तक देश के कई राज्यों में भारी से बहुत भारी बारिश होने की आशंका है।

Weather Updates

आईएमडी ने 7 राज्यों में तो Orange Alert जारी किया है। ये 7 राज्य हैं हिमाचल प्रदेश, उत्तराखंड, बिहार, पश्चिम बंगाल, उत्तर प्रदेश, मध्य प्रदेश और अरुणाचल प्रदेश। IMD ने 21 से 24 अगस्त के लिए Orange Alert जारी करते हुए लोगों को सेहत के प्रति सजग रहने के लिए बोला है।

हिमाचल और उत्तराखंड में भारी बारिश की आशंका

आपको बता दें कि आईएमडी ने कहा है कि 'आज से लेकर अगले 3 दिनों तक हिमाचल और उत्तराखंड में करीब 204.4 मिमी तक बारिश हो सकती है और यहां के कई स्थानों पर बाढ़ और भूस्खलन भी हो सकता है। आपको बता दें कि हिमाचल इस वक्त बारिश की वजह से भयंकर तबाही सह रहा है। यहां पर दो महीनों के अंदर भारी बारिश की वजह से सैकड़ों लोगों की जान जा चुकी है तो वहीं करोड़ों रुपये की संपत्ति का नुकसान हो चुका है।

उत्तराखंड में बारिश का तांडव जारी

तो वहीं उत्तराखंड में भी बारिश का तांडव लगातार जारी है, यहां भी बारिश की वजह से कई जगहों पर भूस्खलन होने के कारण कई रास्ते बाधित हो चुके हैं, ऐसे में एक बार फिर से भारी बारिश के अलर्ट ने यहां पर लोगों की चिंता बढ़ा दी है। तो वहीं मौसम विभाग ने यूपी में 204.4 मिमी तक बारिश होने का अनुमान है।

यूपी में भी होगी भारी बारिश

आपको बता दें कि यूपी में अभी उम्मीद के मुताबिक बारिश नहीं हुई है, यूपी के पश्चिम में जहां बरसात ने लोगों को तंग किया है तो वहीं पूर्वी इलाके अभी भी भयंकर गर्मी से जूझ रहे हैं इसलिए जहां पूर्वी यूपी के लोगों के लिए बारिश का अलर्ट राहत की बात है, वहीं दूसरी ओर पश्चिमी यूपी के लोगों के लिए ये चिंता का विषय बना हुआ है। तो वहीं एमपी में भी भारी बरसात की चेतावनी जारी की गई है।

पूर्वोत्तर में भी भारी बारिश का अलर्ट जारी

इन सबके अलावा मौसम विभाग ने पूर्वोत्तर में भी भारी बारिश का अलर्ट जारी किया है।असम, मेघालय, त्रिपुरा, नगालैंड, मणिपुर व मिजोरम में अगले तीन दिनों तक आंधी-पानी की आशंका बनी हुई है तो वहीं बिहार-बंगाल में भी आज भारी बारिश हो सकती है।

18 जिलों में भारी बारिश की चेतावनी

बिहार के तो 18 जिलों में बारिश का अलर्ट जारी है, जिसमें पूर्वी चंपारण, पश्चिमी चंपारण, अररिया, किशनगंज, रोहतास और बक्सर में तो भारी बारिश के होने के आसार हैं। इन सबके अलावा दिल्ली, पंजाब, हरियाणा, एनसीआर, गुजरात और राजस्थान में भी आज से लेकर अगले दो दिनों तक हल्की से मध्यम बारिश हो सकती है इसलिए अलर्ट जारी किया गया है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+