Weather Alert: दिल्ली, यूपी, बिहार से लेकर राजस्थान तक, आज तेज आंधी के साथ होगी भारी बारिश, अलर्ट जारी

Weather Updates in India: देश में इस वक्त मानसून कहीं राहत बनकर तो कहीं आफत बनकर बरस रहा है। उत्तराखंड, असम, अरुणाचल प्रदेश, हिमाचल, उत्तर प्रदेश, बिहार के कई इलाकों में लगातार बारिश के बाद बाढ़ जैसे हालात बने हुए हैं।

इसी बीच मौसम विभाग ने आगामी 24 घंटे के दौरान पूर्वी उत्तर प्रदेश, दिल्ली-एनसीआर और उत्तर और पूर्वोत्तर भारत में भारी बारिश को लेकर अलर्ट जारी किया है।

Weather Updates

मौसम विभाग ने सिक्किम, अरुणाचल प्रदेश, असम और मेघालय में रेड अलर्ट जारी किया है। वहीं, उत्तर प्रदेश बिहार के कुछ हिस्सों में भारी बारिश के लिए ऑरेंज अलर्ट जारी किया है।

दिल्ली में कैसा रहेगा मौसम

नई दिल्ली स्थित क्षेत्रीय मौसम विज्ञान केंद्र के अनुसार, दिल्ली-एनसीआर में अगले 24 घंटे सामान्य रूप से बादल छाए रहेंगे और हल्की से मध्यम बारिश होने की संभावना है। इस दौरान अधिकतम तापमान 36 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 26 डिग्री सेल्सियस रह सकता है। वहीं, कुछ इलाकों में भारी बारिश की भी संभावना बनी हुई है।

उत्तर प्रदेश में बारिश का अलर्ट

उत्तर प्रदेश में लगातार भारी बारिश के कारण शारदा नदी उफान होने की वजह से लखीमपुर खीरी के कई गांव प्रभावित हुए हैं। राज्य के 12 जिले अभी बाढ़ प्रभावित हैं। सभी प्रभावित जिलों में बचाव और राहत कार्य तेजी चलाया जा रहा है। इसी बीच मौसम विभाग की तरफ से मानसून सीजन के दौरान भारी बारिश और यमुना नदी में बढ़ते जल स्तर के कारण चेतावनी जारी की गई है।

असम में बाढ़ का कहर

असम में पिछले 24 घंटों में पांच और लोगों की मौत हो गई। इसके बाद अब भारी बारिश और बाढ़ के कारण मरने वालों की संख्या कुल संख्या 84 हो गई। 27 जिलों के करीब 14.39 लाख लोग बाढ़ से प्रभावित हुए हैं। ब्रह्मपुत्र नदी का जलस्तर नेमाटीघाट, तेजपुर, गुवाहाटी और धुबरी में खतरे के निशान से ऊपर है।

इन राज्यों में जमकर बरसेंगे बादल

आईएमडी ने बिहार में भारी बारिश के लिए ऑरेंज अलर्ट जारी किया है। बिहार में गुरुवार अगले 24 घंटे के दौरान बहुत भारी बारिश होने की संभावना है। उत्तर प्रदेश के खीरी, बलरामपुर, सिद्धार्थनगर, महाराजगंज, गोरखपुर, कुशीनगर, देवरिया और संतकबीर नगर जैसे क्षेत्रों में भारी बारिश का ऑरेंज अलर्ट जारी किया गया है।

आईएमडी वैज्ञानिक सुरेन्द्र पॉल ने बताया कि 20 जुलाई से बारिश की गतिविधियां बढ़ सकती हैं। 11-12 जुलाई को भारी वर्षा का अनुमान है और हिमालयी राज्य के कुछ हिस्सों में येलो अलर्ट जारी किया गया है।

उत्तर और मध्य भारत में कैसा रहेगा मौसम

पूर्वी उत्तर प्रदेश और छत्तीसगढ़ में 14 जुलाई तक, उत्तराखंड और पश्चिमी उत्तर प्रदेश में 12 जुलाई तक, हिमाचल प्रदेश में 11 से 13 जुलाई तक, जम्मू में 12 और 13 जुलाई को तथा उत्तरी हरियाणा और उत्तरी पंजाब में 12 जुलाई को भारी वर्षा होने की संभावना है। पूर्वी राजस्थान और मध्य प्रदेश में 12 जुलाई को भारी वर्षा होने की संभावना है।

पूर्व एवं उत्तर पूर्व भारत में कैसा रहेगा मौसम

14 जुलाई तक उप-हिमालयी पश्चिम बंगाल और सिक्किम, बिहार, अरुणाचल प्रदेश, असम और मेघालय में अलग-अलग स्थानों पर भारी से बहुत भारी वर्षा होने की संभावना है। झारखंड में 11 और 12 जुलाई को भारी वर्षा होने की संभावना है, जबकि ओडिशा में 12 से 14 जुलाई तक भारी वर्षा होगी।

11 और 14 जुलाई को नागालैंड और मणिपुर में अलग-अलग स्थानों पर भारी वर्षा होने की संभावना है। 11 जुलाई को उप-हिमालयी पश्चिम बंगाल और सिक्किम, मेघालय और बिहार में अलग-अलग स्थानों पर अत्यधिक भारी वर्षा होने की संभावना है।

पश्चिमी एवं दक्षिणी भारत में कैसा रहेगा मौसम

14 जुलाई तक कोंकण और गोवा, मध्य महाराष्ट्र और तटीय कर्नाटक में भारी से बहुत भारी वर्षा होने की संभावना है। गुजरात क्षेत्र में 14 जुलाई तक भारी वर्षा होने की संभावना है, जबकि उत्तर आंतरिक कर्नाटक में 11 से 14 जुलाई तक भारी वर्षा होगी।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+