Weather Updates: भारी बारिश से 'तीस्ता' खतरे के निशान से ऊपर, सिक्किम में फंसे 1500 पर्यटक, रेड अलर्ट जारी
Weather Updates: पूरा पूर्वोत्तर इस वक्त भारी बारिश की गिरफ्त में है और इसी के चलते वहां पर 1,500 पर्यटक फंस गए हैं, जिनको सुरक्षित स्थानों पर पहुंचने का प्रयास किया जा रहा है। आपको बता दें कि उत्तर सिक्किम के लाचेन और लाचुंग जैसे इलाकों में टूरिस्ट फंसे हुए हैं। मंगन जिले के पुलिस अधीक्षक ने बताया कि लाचेन में 115 और लाचुंग में 1,350 लोग फंसे हैं।
भारी बारिश की वजह से जगह-जगह भूस्खलन हुआ है, हम पर्यटकों को होटल में रूकने की अपील करते हैंमौसम विभाग ने आज भी यहां के लिए रेडअलर्ट घोषित किया हुआ है। लगातार हो रही बरसात की वजह से तीस्ता ने खतरनाक रूप से अख्तियार कर लिया है, वो इस वक्त खतरे के निशान से ऊपर बह रही है।

आपको बता दें कि सिक्किम के कई हिस्सों में पिछले 48 घंटों से मूसलाधार बारिश हो रही है। मंगन, जो उत्तर सिक्किम का एक संवेदनशील जिला है, वहां की भौगोलिक स्थिति और पहाड़ी ढलानों के कारण भूस्खलन और बाढ़ का खतरा और बढ़ गया है। कई सड़कों पर मलबा जमा हो गया है और आवाजाही बाधित हो रही है।
'तीस्ता नदी' उफान पर (Weather Updates)
तीस्ता नदी, जो सिक्किम की जीवनरेखा मानी जाती है, लगातार बढ़ते जलस्तर के चलते किनारों के गांवों और कस्बों के लिए खतरा बन चुकी है। नदी किनारे बसे लोगों को सतर्क कर दिया गया है और स्थानीय प्रशासन ने निचले इलाकों से लोगों को सुरक्षित स्थानों पर पहुंचाने का कार्य शुरू कर दिया है।
मौसम विभाग की चेतावनी (Weather Updates)
IMD के अनुसार, अगले 24 से 48 घंटे में भारी से बहुत भारी बारिश जारी रहने की संभावना है। विभाग ने मंगन जिले में भूस्खलन, नदियों के किनारे कटाव, और बिजली गिरने जैसी घटनाओं के प्रति सचेत रहने की सलाह दी है।
प्रशासन की तैयारियां (Weather Updates)
राज्य सरकार और आपदा प्रबंधन बल (SDRF) ने अलर्ट मोड में काम शुरू कर दिया है। राहत शिविर बनाए जा रहे हैं और हेल्पलाइन नंबर भी सक्रिय कर दिए गए हैं। स्थानीय प्रशासन ने स्कूलों को अस्थायी रूप से बंद कर दिया है और यात्रियों को फिलहाल पर्वतीय क्षेत्रों की यात्रा न करने की सलाह दी गई है।












Click it and Unblock the Notifications