Weather Updates: कई राज्यों में भारी बारिश की आशंका, MP में Red Alert, स्कूल-कॉलेज बंद
नई दिल्ली, 22 अगस्त। देश के कई राज्यों में भारी बारिश ने आफत पैदा कर दी है, भारतीय मौसम विभाग ने अपने ताजा अपडेट में एमपी में भारी बारिश की आशंका व्यक्त की है और इसी वजह से यहां पर रेड अलर्ट जारी किया है। लगातार हो रही बारिश से कई नदियां उफान पर हैं और लोगों का जनजीवन भी प्रभावित हुआ है। राज्य के कई जिलों में बाढ़ की स्थिति पैदा हो गई है।
Recommended Video

MP में Red Alert, स्कूल-कॉलेज बंद
आईएमडी ने भोपाल, ग्वालियर, उज्जैन,सागर, दमोह, नरसिंहपुर और जबलपुर में बारिश का रेड अलर्ट जारी किया है तो वहीं रीवा, नर्मदापुरम, चंबल ,शहडोल, उमरिया, डिंडोरी, कटनी, छिंदवाडा, सिवनी, मण्डला, बालाघाट, खण्डवा, धार और देवास में भी भारी बारिश की आशंका को व्यक्त किया है, यहां पर Orange Alert जारी है। नर्मदापुरम में मूसलाधार बारिश के बाद सभी स्कूलों में आज छुट्टी कर दी गई है तो कई जिलों में कॉलेज भी बंद हैं।

हिमाचल प्रदेश में ऑरेंज अलर्ट
जहां एमपी का ये हाल है, वहीं दूसरी ओर हिमाचल प्रदेश में आज भी भारी बारिश की आशंका है, राज्य में ऑरेंज अलर्ट जारी है। मौसम विभाग ने कांगड़ा, चंबा, बिलासपुर, सिरमौर और मंडी जिलों सहित राज्य के अलग-अलग स्थानों में भारी बारिश होने का अनुमान जताया है।

दिल्ली में हल्की बारिश होने का अनुमान
जबकि देश की राजधानी दिल्ली में हल्की बारिश होने का अनुमान है। मौसम विभाग के मुताबिक आज यहां पर अधिकतम तापमान 33 और न्यूनतम तापमान 23 डिग्री रहने के आसार हैं। जबकि राजस्थान में आज भारी बारिश हो सकती है, हालांकि यहां लगातार हो रही बारिश ने मौसम को सुहाना कर दिया है।

केरल में मेघ बरस सकते हैं
जबकि ओडिशा में आज भी भारी बारिश हो सकती है, इसके अलावा गुजरात, महाराष्ट्र, बिहार, मध्यप्रदेश, छत्तीसगढ़, पश्चिम बंगाल, हिमाचल प्रदेश, उत्तर प्रदेश, उत्तराखंड, पंजाब, हरियाणा, छत्तीसगढ़ में भी आज हल्की से मध्यम बारिश होने की आशंका है, जबकि तमिलनाडु, तेलंगाना, कर्नाटक, आंध्र प्रदेश, केरल में मेघ बरस सकते हैं।

भारी बारिश होने की आशंका
जबकि मौसम की जानकारी देने वाली निजी एजेंसी स्काईमेट ने अगले 24 घंटों के दौरान हिमाचल, महाराष्ट्र, आंध्र प्रदेश, कर्नाटक, तमिलनाडु, कोंकण,गोवा, राजस्थान, मध्य प्रदेश, गुजरात, तेलंगाना, ओडिशा, उत्तराखंड ,गुजरात, राजस्थान, हरियाणा, उत्तर प्रदेश में आज वर्षा हो सकती है।












Click it and Unblock the Notifications