Weather Updates: केरल, कर्नाटक- तमिलनाडु में भारी बारिश की आशंका , दिल्ली में होगी हल्की बारिश
नई दिल्ली, 05 अगस्त। देशभर में मानसून की बारिश हो रही है, कई राज्यों में तो लगातार बारिश के कारण बाढ़ जैसी स्थिति पैदा हो गई है। तो वहीं भारतीय मौसम विभाग के ताजा अपडेट के मुताबिक दिल्ली समेत देश के कई राज्यों में भारी बारिश हो सकती है तो वहीं दूसरी ओर केरल, कर्नाटक और तमिलनाडु में आज भी भारी से बहुत भारी बारिश होने की आशंका है।

दिल्ली में हल्की बारिश होने की आशंका
आईएमडी ने आज राजधानी दिल्ली में हल्की बारिश होने की आशंका को व्यक्त किया है तो वहीं आज दिल्ली का अधिकतम तापमान 33 डिग्री सेल्सियस रह सकता है। गौरतलब है कि गुरुवार को दिल्ली में कई जगहों पर बारिश हुई है, जिसकी वजह से गर्मी और उमस से लोगों को राहत मिली हुई है।

यूपी में भी आज जमकर बारिश हो सकती है,
तो वहीं दूसरी ओर यूपी में भी आज जमकर बारिश हो सकती है, यहां के कई जिलों में भारी बारिश का अलर्ट जारी किया गया है तो वहीं दूसरी ओर बिहार, झारखंड में आज और कल भारी बारिश होने की आशंका बनी हुई है।

दक्षिण भारत भारी बारिश की गिरफ्त में हैं
जबकि दक्षिण भारत भारी बारिश की गिरफ्त में हैं, केरल, कर्नाटक और तमिलनाडु में आज भी भारी बारिश की आशंका है। कन्याकुमारी, तिरुनेलवेली, तेनकासी, थेनी, इरोड, नीलगिरी, धर्मपुरी, सेलम, कुड्डालोर, धर्मपुरी, तिरुचिरापल्ली जिलों में अलग-अलग स्थानों पर भारी बारिश का अलर्ट आज भी जारी है।

केरल के कई जिलों में येलो अल
जबकि केरल के कई जिलों में येलो अलर्ट तो कहीं पर ऑरेंज अलर्ट जारी है। लगातार हो रही बारिश ने केरल की रंगत बिगाड़ दी है।कई जिलों में भारी पानी बढ़ गया है तो वहीं दूसरी ओर कई फ्लाइट्स को भी डायवर्ट किया गया है।

आज जोरदार बारिश की आशंका
तो वहीं उत्तराखंड, हिमाचल और जम्मू- कश्मीर में भी भारी बारिश होने की आशंका है, जबकि गुजरात-राजस्थान, मध्य प्रदेश और बंगाल में भी आज जोरदार बारिश की आशंका बनी हुई है और लोगों को सचेत रहने के लिए कहा गया है।
भारी बारिश होने की आशंका
जबकि मौसम की जानकारी देने वाली निजी एजेंसी स्काईमेट ने कहा है कि आज से लेकर अगले 24 घंटों के अंदर दिल्ली, पंजाब, हरियाणा, उत्तर प्रदेश, बिहार, राजस्थान, उत्तराखंड में हल्की बारिश और ओडिशा, छत्तीसगढ़, मध्य प्रदेश, गोवा,तमिलनाडु, केरल, कर्नाटक, तेलंगाना और आंध्र प्रदेश में भारी बारिश होने की आशंका है।












Click it and Unblock the Notifications