Weather Updates: कई राज्यों में भारी बारिश का अलर्ट जारी, क्या दिल्ली में उमस होगी कम?

नई दिल्ली, 28 जुलाई। राजधानी दिल्ली में आज से झमाझम बारिश की उम्मीद है, मौसम विभाग ने आज दिल्ली-एनसीआर में जोरदार बारिश के लिए अलर्ट जारी किया है। मौसम विभाग का कहना है कि एक ट्रफ रेखा सक्रिय हो गई है, जिसकी वजह से दिल्ली समेत पूरे उत्तर भारत में आज से मूसलाधार बारिश होने की उम्मीद है। वैसे दिल्ली में आज अधिकतम तापमान 32 डिग्री और न्यूनताम तापमान 26 डिग्री के आस-पास रह सकता है।

Recommended Video

    Weather Update: Delhi-NCR में बरसेंगे बादल, IMD ने जारी किया अलर्ट | वनइंडिया हिंदी |*News
    उत्तराखंड में Yellow Alert

    उत्तराखंड में Yellow Alert

    जहां दिल्ली का ये हाल है, वहीं पड़ोसी राज्य उत्तराखंड में Yellow Alert जारी है। यहां के उत्तरकाशी,चमोली,रुद्रप्रयाग,टिहरी गढ़वाल,पौड़ी गढ़वाल,हरिद्वार और देहरादून में भारी बारिश की संभावना व्यक्त की गई है जबकि उत्तर प्रदेश में आज से जोरदार मेघवर्षा होने की उम्मीद है। मौसम विभाग का अनुमान है कि आज से यूपी के मौसम में बदलाव होगा और मानसून स्पीड पकडे़गा।

    साउथ इंडिया में जमकर बादल बरसने वाले हैं

    साउथ इंडिया में जमकर बादल बरसने वाले हैं

    तो वहीं एमपी,छत्तीसगढ़, गुजरात, राजस्थान, पंजाब, हरियाणा में भी आज भारी बारिश हो सकती है। तो वहीं हिमाचल और कश्मीर में भी तेज बारिश होने के आसार हैं। कश्मीर और ओडिशा में भी बारिश के आसार हैं तो वहीं साउथ इंडिया में जमकर बादल बरसने वाले हैं।

    भारी बारिश की आशंका

    भारी बारिश की आशंका

    आंध्र प्रदेश, तमिलनाडु और कर्नाटक में भी भारी बारिश की आशंका है और इसके लिए यहां पर अलर्ट जारी किया गया है तो वहीं दूसरी ओर गुजरात-राजस्थान में भी आज हल्की बारिश की उम्मीद है।

    कुछ राज्यों में तेज बारिश के साथ बिजली चमकने की भी आशंका

    कुछ राज्यों में तेज बारिश के साथ बिजली चमकने की भी आशंका

    जबकि मौसम की जानकारी देने वाली निजी एजेंसी स्काईमेट ने कहा है कि आज और कल कश्मीर में भारी बारिश हो सकती है तो वहीं अगले 24 घंटों के दौरान दिल्ली, पंजाब, हरियाणा, उत्तर प्रदेश, बिहार, राजस्थान, उत्तराखंड में जोरदार बारिश की और ओडिशा, छत्तीसगढ़, मध्य प्रदेश, गोवा,कर्नाटक, तेलंगाना, महाराष्ट्र में हल्की बारिश होने की आशंका बनी हुई है। कुछ राज्यों में तेज बारिश के साथ बिजली चमकने की भी आशंका है।

    Notifications
    Settings
    Clear Notifications
    Notifications
    Use the toggle to switch on notifications
    • Block for 8 hours
    • Block for 12 hours
    • Block for 24 hours
    • Don't block
    Gender
    Select your Gender
    • Male
    • Female
    • Others
    Age
    Select your Age Range
    • Under 18
    • 18 to 25
    • 26 to 35
    • 36 to 45
    • 45 to 55
    • 55+