Weather Updates: देश के कई राज्यों में भारी बारिश का अलर्ट जारी, जानिए दिल्ली का क्या रहेगा हाल?
नई दिल्ली,31 अगस्त। देश के कई राज्यों में भारी बारिश का दौर लगातार जारी है। भारतीय मौसम विभाग ने अपने ताजा अपडेट में कहा है कि आज भी केरल, कर्नाटक, एमपी, उत्तराखंड, यूपी, गुजरात और एमपी में बादल बरस सकते हैं, जबकि नगालैंड, मणिपुर, त्रिपुरा और मिजोरम में भी बारिश हो सकती है, जबकि छत्तीसगढ़, विदर्भ, लक्षद्वीप, जम्मू कश्मीर और हिमाचल में एक बार फिर से भारी बारिश का दौर चालू हो सकता है।

कर्नाटक में आज भी बारिश हो सकती है।
जबकि कर्नाटक में आज भी बारिश हो सकती है। मालूम हो कि यहां पर बीते कई दिनों से भारी बारिश हो रही है और कई जिलों में बाढ़ जैसे हालात पैदा हो गए हैं। जबकि तटीय और उत्तरी आंतरिक कर्नाटक में अगले तीन दिनों के दौरान भारी बारिश होने की संभावना है।
Recommended Video

यहां हल्की बारिश हो सकती है
मौसम विभाग ने अगले पांच दिनों के दौरान तमिलनाडु, दक्षिण आंतरिक कर्नाटक, केरल और माहे में भारी बारिश की भविष्यवाणी की है। जबकि कर्नाटक की राजधानी बेंगलुरू तो भारी बारिश से बेहाल हो गया है. यहां कल रात से हो रही लगातार बारिश से जन-जीवन प्रभावित हुआ है। जबकि ओडिशा, मध्य प्रदेश, गुजरात में भी हल्की बारिश हो सकती है।

दिल्ली में हल्की बारिश हो सकती है
तो वहीं अगर दिल्ली की बात करें तो आज यहां हल्की बारिश की संभावना दिख रही है, यहां पर आज अधिकतम तापमान 35 डिग्री और न्यूनतम तापमान 29 डिग्री सेल्सियस के आसपास रहने की संभावना है, तो वहीं हरियाणा और पंजाब में मौसम शुष्क ही रहने वाला है। मालूम हो कि मौसम विभाग के मुताबिक साउथ-वेस्ट मानसून सितंबर से पहले सप्ताह में विदा हो सकता है , लेकिन उससे पहले कई राज्यों में जमकर बारिश होने की प्रबल संभावना है।

अगले 24 घंटों के दौरान यहां होगी भारी बारिश
जबकि मौसम की जानकारी देने वाली निजी एजेंसी स्काईमेट ने अगले 24 घंटों के दौरान कर्नाटक, उत्तर प्रदेश, मध्य प्रदेश, छत्तीसगढ़, केरल ,तमिलनाडु, रायलसीमा, तेलंगाना, छत्तीसगढ़, जम्मू और कश्मीर, हिमाचल प्रदेश, उत्तराखंड, असम , सिक्किम, अरुणाचल प्रदेश और नागालैंड में हल्की से मध्यम बारिश हो सकती है जबकि दिल्ली में भी मेघ बरसेंगे।












Click it and Unblock the Notifications