Weather Updates : तमिलनाडु में भारी बारिश की आशंका, पहाड़ों पर होगी बर्फबारी, छाएगा कोहरा
नई दिल्ली, 09 दिसंबर। पहाड़ों पर हुई बर्फबारी का असर अब मैदानी इलाकों में तेजी से दिखने लग गया है और इसी वजह से उत्तर भारत में तेजी से पारा गिर रहा है और सर्दी बढ़ रही है। भारतीय मौसम विभाग ने अपने ताजा अपडेट में कहा है कि 10 दिसंबर को भी तमिलनाडु में कई जगहों पर भारी बारिश होगी और बिजली कड़केगी। मौसम विभाग ने यहां अलर्ट जारी किया हुआ है, तो वहीं दूसरी और असम- मेघालय और त्रिपुरा में अलग-अलग इलाकों में घना कोहरा छाए रहने की आशंका है जिससे तापमान में कमी आएगी।

हल्की बर्फबारी संभव
तो वहीं चमोली, रुद्रप्रयाग,उत्तरकाशी, केदारनाथ, बद्रीनाथ, हेमकुंड साहिब, गंगोत्री और यमुनोत्री पर बर्फबारी हो सकती है जिससे तापमान में कमी आएगी तो वहीं हिमाचल में मौसाम साफ रहेगा, जबकि लद्दाख-कश्मीर में हल्की बर्फबारी संभव है।

केरल-लक्षद्वीप में बारिश हो सकती है
आईएमडी ने मेघालय, पूर्वी असम, अरुणाचल प्रदेश, नगालैंड, मणिपुर, मिजोरम और त्रिपुरा में हल्की बारिश की भी आशंका व्यक्त की है तो वहीं दिल्ली में भी हल्की सर्द हवाएं चलने की आशंका है। जबिक आंध्र प्रदेश, तेलंगाना के कुछ हिस्सों, केरल-लक्षद्वीप में बारिश हो सकती है।

निजी एजेंसी स्काईमेट
तो वहीं निजी एजेंसी स्काईमेट के दौरान अगले 24 घंटों के दौरान तटीय आंध्र प्रदेश,तमिलनाडु ,तटीय ओडिशा, रायलसीमा, केरल, दक्षिण आंतरिक कर्नाटक और दक्षिण-पूर्व तेलंगाना और लक्षद्वीप के अलग-अलग हिस्सों में हल्की बारिश की आशंका है तो वहीं पूर्वोत्तर भारत के कुछ हिस्सों में कोहरा छाए जाने की आशंका है।

पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय
स्काईमेट के मुताबिक नार्थ इंडिया में पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय है जिसकी वजह से जम्मू-कश्मीर और लद्दाख के पूर्वी हिस्सों पर एक साइक्लोनिक प्रेशर पड़ रहा है, जिसके कारण पहाड़ों पर बर्फ पड़ रही है औैर सर्दी बढ़ रही है, मौसम का ये रूप आने वाले वक्त में यूं ही जारी रहने वाला है, जिससे तापमान गिरेगा और सर्दी बढ़ेगी।MD ने पहले ही ऐलान किया हुआ है कि जनवरी-फरवरी में नार्थ में कुछ जगहों का तापमान तीन डिग्री से भी नीचे जा सकता है।












Click it and Unblock the Notifications