Weather Updates: दिल्ली से लेकर दक्षिण तक बारिश का अलर्ट, हिमाचल में हुई बर्फबारी
Weather Updates: देश के कई राज्य भारी बारिश की गिरफ्त में हैं। राजधानी दिल्ली में लगातार हो रही बारिश ने आम जनजीवन को प्रभावित कर दिया है। भारतीय मौसम विभाग ने आज भी दिल्ली में कई जगहों पर भारी बारिश की आशंका व्यक्त की है और कहा है कि अगले दो-तीन दिनों तक दिल्ली का यही हाल रहने वाला है।

दिल्ली का प्रदूषण कम हुआ
हालांकि लगातार हो रही बरसात ने दिल्ली का प्रदूषण थोड़ा कम कर दिया है और इस वक्त दिल्ली की हवा काफी साफ हो गई है, जो कि सुखद संकेत है। सोमवार को राजधानी का एयर इंडेक्स महज 44 था।

भारी बारिश ने आफत पैदा कर दी
जहां दिल्ली का ये हाल है, वहीं दूसरी ओर यूपी, उत्तराखंड और बिहार भारी बारिश ने आफत पैदा कर दी है। यूपी-उत्तराखंड में अगले दो दिनों के लिए यलो अलर्ट जारी है और स्कूल-कॉलेज बंद कर दिए गए हैं। भारी बारिश की वजह से उत्तर प्रदेश में 12 और उत्तराखंड में एक लोग काल की भेंट चढ़ गए हैं।

कई जिलों में बरसात की आशंका
आज भी दोनों राज्यों के कई जिलों में बरसात की आशंका व्यक्त की गई है। लखनऊ, रायबरेली, प्रयागराज, सुलतानपुर, बनारस और गाजीपुर में आज बारिश हो सकती है तो वहीं देहरादून, चंपावत, चमौली और पौड़ी में आज बादल बरस सकते हैं।

बिहार के 19 जिलों में भारी बारिश
तो वहीं बिहार के 19 जिलों में भारी बारिश की आशंका है तो वहीं महाराष्ट्र , गोवा, कोंकड़ और पूर्वोत्तर के राज्यों में Yellow अलर्ट जारी है , जबकि हिमाचल में कल हल्की बर्फबारी हुई है, जिससे मौसम काफी यहां पर ठंडा हो गया है। यहां आज भी भारी बारिश का अलर्ट जारी है।

हिमाचल में हुई बर्फबारी
यहां पर कल धौलाधार, कुल्लू मनाली और बारालाचा दर्रा में अच्छी-खासी बर्फबारी हुई है, जिसके कारण तापमान में काफी गिरावट आई है। आज भी यहां पर बारिश और बर्फबारी होने की आशंका है तो वहीं स्नोफॉल की वजह से रोहतांग दर्रे पर सैलानियों को जाने से रोका गया है।
साउथ में भी जमकर बरसात हो रही है
जहां पहाड़ों का ये हाल है वहीं दूसरी ओर साउथ में भी जमकर बरसात हो रही है। कर्नाटक, केरल , आंध्र प्रदेश और तमिलनाडु में भी आज बारिश होने का अलर्ट जारी है तो वहीं कल हुगली में भारी बारिश होने से कई जगहों पर जल जमाव हो गया, जिससे जनजीवन प्रभावित हुआ है।












Click it and Unblock the Notifications