Get Updates
Get notified of breaking news, exclusive insights, and must-see stories!

Weather Updates: गुजरात-राजस्थान में लू का अलर्ट,साउथ में होगी बारिश, जानिए दिल्ली का हाल

नई दिल्ली, 25 मार्च। मार्च के महीने में ही उत्तर भारत के लोगों को मई-जून की गर्मी का एहसास होने लगा है। लोगों को उमस और लू का सामना करना पड़ रहा है। भारतीय मौसम विभाग ने अपने ताजा अपडेट में कहा है कि मौसम में अस्थिरता के पीछे बंगाल की खाड़ी में बना साइक्लोनिक प्रेशर है, जिसकी वजह से लोगों को गर्मी झेलनी पड़ रही है तो वहीं दूसरी ओर देश में पश्चिमी विक्षोभ एक्टिव होने के कारण कई राज्यों में बारिश होने के आसार नजर आ रहे हैं।

 गुजरात और राजस्थान में लू चलने के आसार

गुजरात और राजस्थान में लू चलने के आसार

दिल्ली की बात करें को आज यहां मौसम साफ रहेगा। आज राजधानी में न्यूनतम तापमान 19 डिग्री और अधिकतम तापमान 36 डिग्री के आस-पास रहने का अनुमान है। तो वहीं दिन में हल्की हवाएं चलने के आसार हैं। जबकि गुजरात और राजस्थान में लू चलने के आसार हैं, जिसके लिए यहां पर अलर्ट जारी है।

Recommended Video

    Weather Update: इन राज्यों में आज होगी झमाझम बारिश, जानें अपने शहर का हाल | वनइंडिया हिंदी
    अधिकतम तापमान 36 डिग्री के आस-पास

    अधिकतम तापमान 36 डिग्री के आस-पास

    आज राजस्थान के जयपुर में न्यूनतम तापमान 21डिग्री और अधिकतम तापमान 36 डिग्री सेल्सियस रहेगा जबकि गुजरात में कहीं-कहीं पारा 36 डिग्री से ऊपर जा सकता है। तो वहीं यूपी की राजधानी लखनऊ का अधिकतम तापमान 36 डिग्री के आस-पास रह सकता है।

    केरल, तमिलनाडु और कर्नाटक में होगी बारिश

    केरल, तमिलनाडु और कर्नाटक में होगी बारिश

    तो वहीं अगले 24 घंटों के दौरान, केरल, तमिलनाडु और कर्नाटक के कुछ हिस्सों में बारिश होसकती है तो वहीं हिमाचल प्रदेश को आठ जिलों में और उत्तराखंड के चार जिलों में आज अच्छी-खासी बारिश की आशंका है।

    अरुणाचल प्रदेश में हल्की बारिश

    मौसम विभाग ने कहा है कि पश्चिमी विक्षोभ के चलते आज से लेकर 26 मार्च क दक्षिण भारतीय राज्य केरल, तमिलनाडु, पुडुचेरी, आंध्र प्रदेश और कर्नाटक में भारी बारिश और अरुणाचल प्रदेश में हल्की बारिश होने की आशंका बनी हुई है।

    ये थी आज सुबह दिल्ली में AQI⁠ की स्थिति

    ये थी आज सुबह दिल्ली में AQI⁠ की स्थिति

    • पूसा, दिल्ली-234 AQI⁠ खराब
    • पंजाबी बाग- 231 AQI⁠ खराब
    • शादीपुर- 242 AQI⁠ खराब
    • दिल्ली मिल्क स्कीम कॉलोनी-229 AQI⁠ खराब
    • अशोक विहार -231 AQI⁠ खराब
    • एनएसआईटी द्वारका- 239 QI⁠ खराब
    • लोधी रोड, 226 AQI⁠ खराब

    More From
    Prev
    Next
    Notifications
    Settings
    Clear Notifications
    Notifications
    Use the toggle to switch on notifications
    • Block for 8 hours
    • Block for 12 hours
    • Block for 24 hours
    • Don't block
    Gender
    Select your Gender
    • Male
    • Female
    • Others
    Age
    Select your Age Range
    • Under 18
    • 18 to 25
    • 26 to 35
    • 36 to 45
    • 45 to 55
    • 55+