Weather Updates: मौसम मारेगा पलटी, कई राज्यों में कोहरे और शीतलहर का Alert जारी, पहाड़ों पर गिरेगी बर्फ

नई दिल्ली , 17 दिसंबर। सर्दी ने इस वक्त उत्तर भारत में अपना पूरा जोश दिखाना शुरू कर दिया है। भारतीय मौसम विभाग ने अपने ताजा अपडेट में कहा है कि इस वक्त पश्चिमी विक्षोभ के सक्रिय होने और पहाड़ों पर बर्फ गिरने के कारण मैदानी इलाकों में सर्दी पड़ रही है और आने वाले दिनों में भी मौसम का ये रूप जारी रहने वाला है। विभाग ने उत्तर भारत के कई राज्यों में शीतलहर का अलर्ट जारी किया हुआ है। विभाग का कहना है कि दिल्ली, गुजरात, पंजाब , चंडीगढ़, हरियाणा , बिहार, एमपी और राजस्थान में अब शीतलहर का प्रकोप देखने को मिलेगा।

Recommended Video

    Weather Update:Punjab, Gujarat में पड़ेगी कड़ाके की सर्दी, शीत लहर का अलर्ट जारी | वनइंडिया हिंदी
    अब पड़ेगी हाड़ कंपाने वाली ठंड

    अब पड़ेगी हाड़ कंपाने वाली ठंड

    IMD ने अपने ट्विटर अकाउंट पर लिखा है कि 18 से 20 तारीख के दौरान पंजाब में, 18 और 19 के दौरान हरियाणा- चंडीगढ़ में, 18 से 19 दिसंबर के दौरान उत्तरी राजस्थान , असम , मेघालय , नागालैंड, मणिपुर, मिजोरम और त्रिपुरा में घना कोहरा छा सकता है और सर्दी पड़ेगी।

     बर्फबारी हो सकती है और सर्दी बढ़ेगी

    बर्फबारी हो सकती है और सर्दी बढ़ेगी

    तो वहीं दूसरी ओर पहाड़ों पर बर्फबारी हो रही है, कश्मीर में कई जगहों पर पारा शून्य से नीचे हैं।जम्मू-कश्मीर, हिमाचल प्रदेश, उत्तराखंड में आने वाले तीन दिनों में बर्फबारी हो सकती है और सर्दी बढ़ेगी।तो वहीं तमिलनाडु-कर्नाटक में मौसम के शुष्क रहने की संभावना है। दक्षिण भारत में कुछ जगहों पर हल्की बारिश भी होने की संभावना नजर आ रही है।

    हरियाणा और राजस्थान और गुजरात में पाला पड़ने की संभावना

    हरियाणा और राजस्थान और गुजरात में पाला पड़ने की संभावना

    तो वहीं कश्मीर, उत्तराखंड और हिमाचल में बर्फबारी की आशंका व्यक्त की गई है तो वहीं तमिलनाडु-कर्नाटक में मौसम के शुष्क रहने की संभावना है। तो वहीं मौसम की जानकारी देने वाली स्काईमेट ने कहा कि अगले 24 घंटों के दौरान पंजाब, हरियाणा और राजस्थान और गुजरात में पाला पड़ने की संभावना है और घना कोहरा देखने को मिलेगा।

     मौसम के शुष्क रहने के आसार

    मौसम के शुष्क रहने के आसार

    जबकि तमिलनाडु और अंडमान और निकोबार द्वीप समूह के दक्षिणी द्वीपों पर अलग-अलग हल्की बारिश के आसार नजर आ रहे हैं।तो वहीं पंजाब, हरियाणा, दिल्ली, पश्चिम उत्तर प्रदेश, राजस्थान, गुजरात तथा मध्य प्रदेश में तापमान गिरेगा और सर्दी बढ़ेगीजबकि असम, मेघालय, नागालैंड, मणिपुर, मिजोरम और त्रिपुरा में मौसम के शुष्क रहने के आसार हैं।

    Notifications
    Settings
    Clear Notifications
    Notifications
    Use the toggle to switch on notifications
    • Block for 8 hours
    • Block for 12 hours
    • Block for 24 hours
    • Don't block
    Gender
    Select your Gender
    • Male
    • Female
    • Others
    Age
    Select your Age Range
    • Under 18
    • 18 to 25
    • 26 to 35
    • 36 to 45
    • 45 to 55
    • 55+