Cyclone Mocha: चक्रवात 'मोचा' ने इंडिया में बारिश की जगह बढ़ा दिया पारा , जानिए कैसे?

cyclone 'Mocha': मोचा ने बांग्लादेश और म्यांमार के तटीय इलाकों में काफी तबाही मचाई है। यहां करीब हजारों की संख्या में लोगों को इस तूफान के कारण बेघर होना पड़ा है।

Cyclone Mocha

Weather Updates: बंगाल की खाड़ी में उठे चक्रवाती तूफान 'मोचा' ने बांग्लादेश और म्यांमार में काफी तबाही मचाई है। भारत में भी इसे लेकर बंगाल और ओडिशा में हाई अलर्ट जारी किया गया था। आम तौर पर चक्रवाती तूफान के आने पर काफी बारिश होती है लेकिन भारत में साइक्लोन 'मोचा'का उल्टा असर हो गया, यहां पर बारिश होने के बजाय लू चलने लगी और जो मई बारिश की वजह से ठंडी-ठंडी हो गई थी वो ही गर्मी से उबलने लगी। मौसमं की इस उलटफेर से लोग ही नहीं मौसम के वैज्ञानिक भी काफी हैरान-परेशान हैं।

'मोचा' साथ ले गया भारत की नमी

मौसम के बदले तेवर पर मौसम एक्सपर्ट ने कहा है कि साइक्लोन 'मोचा' अपने साथ नमी को लेकर वापस गया है , जिसकी वजह से इसके इंडिया से क्रास करते ही बंगाल और ओडिशा में लू चलने लगी और तापमान बढ़ गया है। हालांकि आम तौर पर ऐसा होता नहीं है लेकिन कभी दुर्लभ स्थिति में ऐसा संभव होता है और इस बार ये विषम परिस्थिति देखने को मिल रही है।

कई राज्यों में तेजी से पारा चढ़ेगा

मौसम विभाग ने आशंका जताई है कि आने वाले दिनों में कई राज्यों में तेजी से पारा चढ़ेगा खासकर के बंगाल में आने वाले दिनों में तापमान 45 डिग्री तक जा सकता है। आईएमडी ने बीरभूम, मुर्शिदाबाद, बर्दवान, पुरुलिया, बांकुड़ा और मिदनापुर में हीटवेव का अलर्ट जारी किया हुआ है तो वहीं दूसरी ओर ओडिशा, महाराष्ट्र , राजस्थान और गुजरात में हीटवेव का अलर्ट जारी किया गया है। गौर करने वाली बात ये है कि ये वो राज्य हैं, जहां पर साइक्लोन मोचा की वजह से भारी बारिश की आशंका को व्यक्त किया गया था लेकिन अब यहां पर बारिश नहीं बल्कि लू चलने की आशंका व्यक्त की जा रही है।

कब होता है हीटवेव अलर्ट जारी?

जब किसी एरिया में अधिकतम तापमान चालीस डिग्री या उससे अधिक का आंकड़ा क्रास कर लेता है तब वहां मौसम विभाग हीटवेव का अलर्ट जारी करता है। इस दौरान दिन में तेजी से गर्म हवाएं चलती हैं, इसलिए जब इसका अलर्ट जारी हो तो इंसान को बिना काम के दिन में 12 बजे से तीन बजे के बीच में घर से बाहर नहीं निकलना चाहिए।

हीटवेव को हल्के में ना लें, बरतें सावधानी

हीटवेव की वजह से इंसान को बुखार, सिर दर्द, उल्टी होना, पेट में दर्द, शरीर में दर्द जैसी बीमारियां होती हैं। इसलिए अलर्ट के दौरान आप घर से बाहर निकल भी रहे हैं तो सारी सावधानियां बरततें हुए बाहर जाएं और अगर तबीयत खराब लगें तो इसे बिल्कुल नजर अंदाज ना करें और तुरंत डॉक्टर से संपर्क करें, क्योंकि जरा सी लापरवाही आपके लिए परेशानी का सबब बन सकती है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+