Weather Updates: उत्तर भारत में छाया घना कोहरा, दिल्ली समेत कई राज्यों में बरसेंगे बादल, बढ़ेगी गलन

नई दिल्ली, 01 फरवरी। फरवरी के पहले दिन की शुरुआत घने कोहरे से हुई है, आज भी दिल्ली-एनसीआर, बिहार , यूपी में सुबह धुंध की चादर देखी गई। आने वाले दिनों में कई राज्यों में बारिश की आशंका बनी हुई है, जिसके कारण लोगों को कड़कड़ाती ठंड का सामना करना पड़ेगा। भारतीय मौसम विभाग ने अपने ताजा अपडेट में आज से लेकर अगले तीन दिनों के लिए दिल्ली, यूपी, बिहार, एमपी, हरियाणा और पंजाब में बारिश की आशंका है, जिससे लोगों को हाड़ कंपाने वाली सर्दी का सामना करना पड़ेगा।

उत्तर भारत में छाया घना कोहरा

उत्तर भारत में छाया घना कोहरा

आज सुबह लोगों को घने कोहरे की वजह से आने-जाने में खासी दिक्कतों का सामना करना पड़ा। दिल्ली, चंडीगढ़, बरेली, बहराइच, वाराणसी और पटना में 50 मीटर तक विजिबिलिटी दर्ज की गई है तो वहीं मौ दिल्ली में आज का न्यूनतम तापमान न्यूनतम तापमान 9 डिग्री सेल्सियस और अधिकतम तापमान 22 डिग्री सेल्सियस रहेगा।

गलन बढ़ेगी

गलन बढ़ेगी

मौसम विभाग ने कहा है कि पश्चिमी विक्षोभ के चलते फरवरी में बारिश होने के आसार नजर आ रहे हैं। आईएमडी ने ये भी कहा है कि बारिश के दौरान 30 से 40 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार वाली हवाएं भी चल सकती हैं। जहां राजधानी का ये हाल है, वहीं पश्चिमी हिमालय के ऊपरी इलाकों में हल्की बारिश और बर्फबारी की आशंका नजर आ रही है। जिससे गलन बढ़ेगी।

हल्की बारिश होने के आसार

हल्की बारिश होने के आसार

जबकि स्काईमेट ने कहा है कि 01से 03 फरवरी को हरियाणा, पश्चिमी उत्तर प्रदेश,दिल्ली ,गुजरात और राजस्थान के कुछ हिस्सों में घना कोहरा देखने को मिलेगा और इन जगहों पर कहीं-कहीं पर हल्की बारिश होने के आसार हैं।

ये थी आज सुबह दिल्ली में AQI⁠ की स्थिति

ये थी आज सुबह दिल्ली में AQI⁠ की स्थिति

  • पूसा, दिल्ली- 318AQI⁠ बहुत खराब
  • पंजाबी बाग- 302 AQI⁠ बहुत खराब
  • शादीपुर, दिल्ली-321 AQI⁠ बहुत खराब
  • दिल्ली मिल्क स्कीम कॉलोनी-334 AQI⁠ बहुत खराब
  • अशोक विहार दिल्ली 315 AQI⁠ बहुत खराब
  • एनएसआईटी द्वारका, 326 AQI⁠ बहुत खराब
  • लोधी रोड, 349 AQI⁠ बहुत खराब

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+