Weather Updates: दिवाली से पहले ही दिल्ली की हवा खराब, कई राज्यों में बारिश की आशंका, अलर्ट जारी

Weather Updates: देश के कई राज्यों में भारी बारिश ने आफत पैदा की हुई है तो वहीं कई राज्यों में अगले चार दिनों तक मेघ बरसने के ही आसार है। मौसम विभाग ने अपने ताजा अपडेट में आज से लेकर 20 अक्टूबर तक तमिलनाडु, पुडुचेरी, कराईकल, केरल, माहे और कर्नाटक में हल्की से तेज बारिश की चेतावनी दी है तो वहीं दूसरी नार्थ इंडिया के कई जगहों से मानसून की विदाई हो चुकी है लेकिन पश्चिमी विक्षोभ की सक्रियता की वजह से कई राज्यों में भारी बारिश हो रही है। दिल्ली में मौसम सर्द होने लगा है, सुबह-शाम हल्की-हल्की ठंड होने लगी है, आईएमडी ने कहा है कि अक्टूबर के लास्ट वीक में सर्दी यहां पर दस्तक दे सकती है, फिलहाल आज मौसम दिल्ली में साफ रहेगा और धूप निकलेगी और इस हफ्ते के अंतिम तक मानसून दिल्ली से पूरी तरह से विदा हो जाएगा। दिल्ली में न्यूनतम तापमान आज 22 डिग्री और अधिकतम तापमान 32 डिग्री रह सकता है तो वहीं 20 तारीख के बाद चलेंगी , जिससे लोगों को गुलाबी ठंड का एहसास होगा।

Weather Updates

आईएमडी के मुताबिक पिछले दिनों बारिश होने से दिल्ली और उसके आस-पास की हवा में सुधार हुआ था लेकिन दो-तीन से बारिश ना होने से स्थिति खराब है, दिवाली से पहले दिल्ली की हवा खराब होना अच्छा संकेत नहीं है। The Central Pollution Control Board के मुताबिक आज सुबह 7 बजे AQI 237 था। जो कि खराब स्थिति ही हैं।

Weather Updates

आज सुबह दिल्ली के AQI की स्थिति निम्नलिखित थी...

  • पंजाबी बाग, दिल्ली - डीपीसीसी पीतम पुरा · 246 AQI (खराब)
  • पूसा, दिल्ली - डीपीसीसी पश्चिमी दिल्ली · 212 AQI (खराब)
  • पूसा, दिल्ली - आईएमडी पश्चिमी दिल्ली · 162 AQI ( औसत)
  • शादीपुर, दिल्ली -पश्चिमी दिल्ली . 278 AQI (खराब)
  • दिल्ली दुग्ध योजना कॉलोनी · 265 AQI (खराब)
  • मुंडका, दिल्ली - भीम नगर · 286 AQI (खराब)
  • परपड़गंज · 232 AQI (खराब)
Weather Updates

जहां दिल्ली का ये हाल है, वहीं दूसरी ओर यूपी, उत्तराखंड, बिहार, पंजाब, हरियाणा में हल्की से मध्यम बारिश होने की आशंका है। मौसम विभाग का कहना है कि एक साइक्लोनिक प्रेशर बना होने की वजह से देश के कई राज्यों में बारिश की स्थिति बनी हुई है तो वहीं आज पूर्वोत्तर के राज्यों और महाराष्ट्र में भी बूंदा-बादी संभव है।

Weather Updates

तो वहीं मौसम की जानकारी देने वाली निजी कंपनी स्काईमेट ने कहा कि अगले 24 घंटों के दौरान दक्षिण भारत में भारी बारिश हो सकती है तो उसने केरल, आंध्रा, कर्नाटक और लक्षदीप में भारी बारिश की आशंका व्यक्त की है तो वहीं छत्तीसगढ़, मध्य प्रदेश, महाराष्ट्र, मणिपुर, मिजोरम त्रिपुरा और मेघालय में हल्की बारिश होने की बात कही है।

More From
Prev
Next
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+