Weather Update Today: दिल्ली समेत कई राज्यों में आंधी-तूफान की आशंका, अलर्ट जारी

Weather Update Today: पश्चिमी विक्षोभ के कारण कई राज्यों के मौसम में बदलाव हुआ है,जिसकी वजह से देश की राजधानी दिल्ली समेत बहुत सारे राज्यों में भारी बारिश की आशंका जताई गई है।

Weather Update Today:

Weather Update Today: देश के कई राज्यों में आज से एक बार फिर से मौसम पलटी मारने वाला है, भारतीय मौसम विभाग ने अपने ताजा अपडेट में कहा है कि आज एक हिमाचली रीजन में एक वेस्टर्न डिस्टर्बेंस एक्टिव हो रहा है, जिसकी वजह से देश के कई राज्यों में आज से भीषण आंधी-तूफान की आशंका है और इसलिए उसने दिल्ली समेत कई राज्यों में अलर्ट जारी किया हुआ है। आईएमडी के मुताबिक आज से लेकर अगले दो दिनों तक दिल्ली-एनसीआर, बंगाल, राजस्थान, पंजाब, हरियाणा, उत्तर प्रदेश, मध्य प्रदेश, ओडिशा, छत्तीसगढ़ में भारी से बहुत भारी बारिश की आशंको को व्यक्त किया है।

राजधानी की आबोहवा में सुधार

वैसे दिल्ली में आज यहां अधिकतम तापमान 32 डिग्री और न्यूनतम तापमान 16 डिग्री सेल्सियस के आसपास रहने की संभावना है। तो वहीं बीते दिनों बारिश होने की वजह से राजधानी की आबोहवा में सुधार देखा गया है लेकिन अभी भी प्रदूषण का लेवल ज्यादा ही है।

The Central Pollution Control Board के मुताबिक आज सुबह दिल्ली के AQI की स्थिति निम्नलिखित थी...

  • पंजाबी बाग, दिल्ली - डीपीसीसी पीतम पुरा 195 AQI
  • पूसा, दिल्ली - आईएमडी पश्चिमी दिल्ली 178 AQI
  • शादीपुर, दिल्ली -पश्चिमी दिल्ली172 AQI
  • मुंडका, दिल्ली - भीम नगर 135 AQI
  • परपड़गंज, दिल्ली -187 AQI
  • अशोक विहार, दिल्ली - डीपीसीसी 128 AQI
  • लोधी रोड, दिल्ली - 195 AQI

अगर एनसीआर की बात करें तो नोएडा में आज न्यूनतम तापमान 13 डिग्री और अधिकतम तापमान 32 डिग्री, गाजियाबाद में न्यूनतम तापमान 13 डिग्री और अधिकतम तापमान 29 डिग्री और गुरुग्राम में न्यूनतम तापमान 13 डिग्री और अधिकतम तापमान 29 डिग्री रहने के आसार हैं।

बारिश के साथ-साथ ओलावृष्टि

IMD के मुताबिक आज राजस्थान में कई जगहों पर बारिश के साथ-साथ ओलावृष्टि हो सकती है। तो वहीं पू्र्वोत्तर के राज्यों में आंधी-पानी और ओलावृष्टि की आशंका है, जबकि तमिलनाडु, पुडुचेरी और कराईकल, केरल और आंध्र प्रदेश में तेज गति वाली बारिश हो सकती है, जबकि कर्नाटक के कुछ इलाकों में भी आज बारिश का मौसम रहने वाला है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+