Weather: गर्मी के बीच इन राज्यों में हो सकती है बारिश, जानिए दिल्ली और यूपी का हाल
Weather: गर्मी के बीच इन राज्यों में हो सकती है बारिश, जानिए दिल्ली और यूपी का हाल
नई दिल्ली, 26 मार्च: मार्च के महीने में ही पूरे उत्तर और मध्य भारत में लोगों को मई-जून की भीषण गर्मी का एहसास होने लगा है। बढ़ती तपिष के कारण लोगों ने घरों में एसी और कलूर अभी से चलाने शुरू कर दिए हैं। तो वहीं, भारतीय मौसम विभाग ने अपने ताजा अपडेट में कहा है कि लोगों को अभी इससे राहत नहीं मिलेगी। उत्तर और मध्य भारत के कुछ हिस्सों में तापमान में वृद्धि देखी जा सकती है। हालांकि, पूर्वोत्तर भारत के साथ कर्नाटक, केरल और तमिलनाडु के कुछ इलाकों में बारिश की संभावना भी आईएमडी ने जताई है।
Recommended Video

इन राज्यों में हो सकती है बारिश
भीषण गर्मी के बीच आईएमडी ने अगले 24 घंटों दौरान पूर्वोत्तर और दक्षिण भारत के कई हिस्सों में बारिश का अलर्ट भी जारी किया है। आईएमडी के अनुसार, कर्नाटक, तमिलनाडु, केरल, उड़ीसा के अलग-अलग इलाकों में हल्की से लेकर मध्यम बारिश होने की संभावना है। वहीं, अगले 5 दिनों के दौरान केरल, तमिलनाडु, पुडुचेरी और कर्नाटक में बारिश होने की संभावना है।

सौराष्ट्र और छत्तीसगढ़ में लोगों को झेलनी होगी लू और गर्मी
भारतीय मौसम विज्ञान विभाग ने चेतावनी जारी करते हुए कहा कि गुजरात के सौराष्ट्र और कच्छ क्षेत्रों में लोगों को 28 मार्च तक भीषण गर्मी और लू की मार झेलनी पड़ेगी। मौसम के मुताबिक, छत्तीसगढ़ में विपरीत दिशाओं से हवा आ रही है जिसकी वजह से गर्मी और बढ़ती जा रही है। आज से अधिकतम तापमान में और बढ़ोतरी की संभावना है जिससे गर्मी बढ़ेगी।

दिल्ली में चलेंगी तेज हवाएं
आईएमडी के मुताबिक, अगले दो दिनों तक दिल्ली में दिन के समय तेज हवाएं चलेंगी। हालांकि, इन हवाओं के चलने से शहर के न्यूनतम तापमान में कुछ गिरावट भी होगी। दिल्ली में आज (शनिवार), 26 मार्च को न्यूनतम तापनान 18 डिग्री सेल्सियस रहेगा, जबकि अधिकतम तापमान 25 डिग्री सेल्सियस रहने वाला है। रविवार को दोपहर के समय पूरे क्षेत्र में तेज हवाएं चलेंगी।

यूपी के तापमान में होगी बढ़ोतरी
मौसम विभाग के मुताबिक, इस महीने के अंत तक गर्मी से राहत मिलने की संभावना कम है। यही नहीं तापमान में भी बढ़ोतरी होगी। मौसम विभाग की मानें तो 28 मार्च तक अधिकतम तापमान 41 डिग्री सेल्सियस पहुंच सकता है। फिलहाल उत्तर प्रदेश में मौसम साफ रहेगा और आने वाले दिनों में बदलाव का अनुमान नहीं है।

जानें इन राज्यों में कितनी रहेगी न्यूनतम तापमान
राजस्थान के जयपुर में आज का न्यूनतम तापमान 22 डिग्री सेल्सियस और अधिकतम तापमान 38 डिग्री सेल्सियस रहेगा। पश्चिम बंगाल की राजधानी कोलकाता की बात की जाये तो यहां का मिनिमम टेम्प्रेचर 26 डिग्री सेल्सियस रहेगा। जबकि मैक्सिमम टेम्प्रेचर 35 डिग्री सेल्सियस तक जाएगा। वहीं, मुंबई का न्यूनतम तापमान 23 डिग्री और अधिकतम तापमान 35 डिग्री सेल्सियस रहेगा।
-
Weather Delhi NCR: दिल्ली में अगले 48 घंटे में नए संकट का अलर्ट, बाहर निकलने से पहले पढ़ें IMD की ये चेतावनी! -
IMD Alert: मुंबई से पुणे तक पारा 34 के पार, उमस ने किया बेहाल, अगले 48 घंटों के मौसम का हाल, कब होगी बारिश? -
Aaj Ka Mausam: अगले 24 घंटे में कहर बरपाएंगे दो पश्चिमी विक्षोभ, यूपी-दिल्ली समेत 10 राज्यों में रेन अलर्ट -
Aaj Ka Mausam: अगले 24 घंटे में तेज बारिश, 80 की स्पीड से चलेंगी हवाएं, UP-बिहार समेत 7 राज्यों में अलर्ट -
Gold Rate Today: सोने के दामों में मामूली उछाल, निवेशक हैरान, कहां पहुंचा 24, 22 और 18 कैरट का भाव? -
LPG Cylinder Price Today: आज बदल गए रसोई गैस के दाम? सिलेंडर बुक करने से पहले चेक करें नई रेट लिस्ट -
'शूटिंग सेट पर ले जाकर कपड़े उतरवा देते थे', सलमान खान की 'हीरोइन' का सनसनीखेज खुलासा, ऐसे बर्बाद हुआ करियर -
Delhi NCR Weather Today: दिल्ली-NCR में होगी झमाझम बारिश, दिन में छाएगा अंधेरा, गिरेगा तापमान -
युद्ध के बीच ईरान ने ट्रंप को भेजा ‘बेशकीमती तोहफा’, आखिर क्या है यह रहस्यमयी गिफ्ट -
Gold Silver Price: सोना 13% डाउन, चांदी 20% लुढ़की, मार्केट का हाल देख निवेशक परेशान -
Ram Navami Kya Band-Khula: UP में दो दिन की छुट्टी-4 दिन का लंबा वीकेंड? स्कूल-बैंक समेत क्या बंद-क्या खुला? -
इच्छामृत्यु के बाद हरीश राणा पंचतत्व में विलीन, पिता का भावुक संदेश और आखिरी Video देख नहीं रुकेंगे आंसू












Click it and Unblock the Notifications