Get Updates
Get notified of breaking news, exclusive insights, and must-see stories!

Aaj Ka Mausam: MP- UTT समेत 5 राज्यों में भारी बारिश का अलर्ट,पारा जा सकता है 38 डिग्री,कैसा है दिल्ली का हाल?

Aaj Ka Mausam 26 February 2026 Thursday: उत्तर भारत से सर्दी विदाई ले रही है लेकिन बेमौसम बरसात ने लोगों का जीना मुहाल किया हुआ है, भारतीय मौसम विभाग ने अपने ताजा अपडेट में कहा है कि पश्चिमी विक्षोभ की वजह से देश के 5 राज्यों में भारी बारिश की आशंका है, जिसके लिए अलर्ट जारी है, जिन राज्यों में बारिश हो सकती है उनके नाम हैं जम्मू कश्मीर, हिमाचल, उत्तराखंड, तेलंगाना और कर्नाटक।

इन राज्यों में भारी बारिश के दौरान तूफानी हवाएं भी चलने का अनुमान है, जिसकी स्पीड 40-55 किमी प्रति घंटा होगी और कहीं-कहीं तो ओलावृष्टि और बिजली चमकने की भी आशंका बनी हुई है।

Aaj Ka Mausam

बारिश का ये दौर अगले 4 दिनों तक चलने की आशंका है इसके बाद एकदम से पारा चढ़ेगा और गर्मी बढ़ेगी। राजस्थान के कुछ इलाकों में पारा 4 मार्च के बाद 38 डिग्री जा सकता है।

Delhi Mai Aaj Ka Mausam: दिल्ली में कैसा रहेगा मौसम?

राजधानी दिल्ली में आज मौसम साफ रहेगा, बारिश के आसार नहीं है इसलिए दिन के तापमान में वृद्धि होगी। गुरुवार को यहां पर अधिकतम तापमान की बात करें तो 28 डिग्री सेल्सियस तो न्यूनतम तापमान 14 डिग्री सेल्सियस रहने की संभावना है, यहां की आबोहवा पहले से तो सुधरी है लेकिन अब भी स्थिति बढ़िया नहीं है।

दिल्ली के प्रमुख स्टेशनों में आज AQI निम्नलिखित है।(सुबह 5 बजे की स्थिति)

  • पूसा, दिल्ली - 276 AQI
  • शादीपुर, दिल्ली -255 AQI
  • पंजाबी बाग, शिवाजी पार्क -284 AQI
  • नॉर्थ कैंपस, दिल्ली मिल्क स्कीम कॉलोनी 259 AQI
  • एफ मुंडका, दिल्ली -268 AQI

Weather Forecast : हिमाचल-कश्मीर में बर्फबारी

बिलासपुर, चंबा, हमीरपुर, कांगड़ा, किन्नौर, कुल्लू, लाहौल और स्पीति, मंडी, शिमला, सिरमौर, सोलन और ऊना में बर्फबारी होने के आसार है इसलिए अलर्ट जारी किया गया है। तो वहीं श्रीनगर, जम्मू, अनंतनाग, बारामूला में भारी बारिश की आशंका है, जिसके लिए चेतावनी जारी की गई है।

Madhya Pradesh Weather Updates: मध्य प्रदेश में आंधी-तूफान की आशंका

भोपाल, खंडवा, खरगोन, मंडला, मंदसौर, मुरैना, नरसिंहपुर, नीमच, निवाड़ी, पन्ना, राजगढ़, रतलाम, रायसेन, सतना, सीहोर, सिवनी, सीधी, सिंगरौली, शिवपुर, शिवपुरी में आंधी-तूफान की आशंका है, जिसके लिए चेतावनी जारी की गई है।

Heavy rain warning in Telangana: तेलंगाना में भारी बारिश की चेतावनी

आदिलाबाद, हैदराबाद, वारंगल, करीमनगर, निज़ामाबाद, महबूबनगर, नलगोंडा, खम्मम, रंगारेड्डी, मेडक, कोठागुडेम, जगतियाल, संगारेड्डी में भारी बारिश की चेतावनी जारी की गई है।

Uttarakhand Weather Forecast: उत्तराखंड में होगी तगड़ी बारिश

उत्तरकाशी, चमोली, पौड़ी, रुद्रप्रयाग, टिहरी, हरिद्वार, नैनीताल, अल्मोड़ा, पिथौरागढ़, चंपावत, और देहरादून में बरसेंगे बादल इसलिए अलर्ट जारी है।

Karnataka weather Forecast: कर्नाटक में भारी बारिश की आशंका

बागलकोट, बेंगलुरु ग्रामीण, बेंगलूरु शहरी, बेलगावि, बल्लारी, बीदर, बीजापुर (विजयपुर), चामराजनगर, चिकबल्लापुर, चिकमगलूर, चित्रदुर्ग, दक्षिण कन्नड़, दावणगेरे, धारवाड़, गदग, गुलबर्गा, हासन, हावेरी, कोडगु, कोलार, कोप्पल, मंड्या, मैसूर, रायचूर, रामनगर, शिवमोग्गा, तुमकूर में शाम को भारी बारिश की आशंका है जिसके लिए अलर्ट जारी है।

Rajasthan weather update: राजस्थान का मौसम अपडेट

जयपुर, जोधपुर, उदयपुर, बीकानेर, कोटा, अजमेर, भरतपुर, बाड़मेर, जैसलमेर, और भीलवाड़ा में आज मौसम शुष्क रहेगा तो वहीं बालोतरा, अनूपगढ़, फलौदी और अलवर में हल्की से मध्यम बारिश की आशंका है। मौसम विभाग ने कहा है कि 2 मार्च के बाद यहां पर गर्मी का प्रकोप बढ़ेगा और पारा चढ़ेगा। इस बार यहां पर गर्मी ज्यादा पड़ने के आसार हैं।

More From
Prev
Next
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+