इन राज्यों में 11 से 13 जनवरी के बीच होगी बारिश, कई जगह येलो अलर्ट जारी, जानें अपने राज्य का मौसम
इन राज्यों में 11 से 13 जनवरी के बीच होगी बारिश, कई जगह येलो अलर्ट जारी, जानें अपने राज्य का मौसम
नई दिल्ली, 10 जनवरी: भारत मौसम विज्ञान विभाग (आईएमडी) ने आने वाले दिनों में कई राज्यों में बारिश होने का अनुमान लगाया है। आईएमडी का कहना है कि देश के तीन से चार राज्यों में 11 से 13 जनवरी तक भारी बारिश होगी। भारत मौसम विज्ञान विभाग ने बारिश का अनुमान लगाते हुए येलो और ऑरेंज अलर्ट जारी किए हैं। हालांकि दिल्ली में आने वाले दिनों में बारिश नहीं होगी। दिल्ली में बीते हफ्ते तीन से चार दिनों से बारिश हो रही है। समाचार एजेंसी एएनआई से बात करते हु, मौसम निकाय के एक वरिष्ठ वैज्ञानिक, आरके जेनामणि ने कहा कि 11 जनवरी से देश के पूर्वी क्षेत्र में एक पश्चिमी विक्षोभ आने की संभावना है। यह पश्चिमी विक्षोभ देश के मध्य और पूर्वी भागों में दिखाई देगा। ये जैसे-जैसे आगे बढ़ेगा, बारिश होगी।

ओडिशा में होगी भयंकर बारिश
भारत मौसम विज्ञान विभाग (आईएमडी) ने ओडिशा को लेकर लिए 11 और 12 जनवरी को ऑरेंज अलर्ट जारी किया है। मौसम निकाय के वरिष्ठ वैज्ञानिक आरके जेनामणि ने कहा है कि ओडिशा में 11 जनवरी को ओलावृष्टि होगी। ऑरेंज अलर्ट आईएमडी तभी जारी करती है, जब मौसम बेहद खराब हो। ओडिशा में सड़क और रेल बंद होने और बिजली आपूर्ति में रुकावट जैसे व्यवधानों की संभावना है।

बिहार, झारखंड और पश्चिम बंगाल में कैसा रहेगा मौसम
बिहार, झारखंड और पश्चिम बंगाल इन तीनों राज्यों के लिए 11 जनवरी से 13 जनवरी के लिए येलो अलर्ट जारी किया गया है। येलो अलर्ट कई दिनों में फैले 'गंभीर रूप से खराब मौसम' का संकेत देती है। इस अलर्ट के अनुसार, मौसम और भी खराब हो सकता है, जिससे सामान्य गतिविधियों में व्यवधान उत्पन्न हो सकता है।

दिल्ली में नहीं होगी बारिश
दिल्ली में बारिश में काफी कमी आएगी। भारत मौसम विज्ञान विभाग (आईएमडी) ने दिल्ली को लेकर कहा है कि 11 जनवरी से 17 जनवरी के बीच यहां बारिश की संभावना नहीं है, क्योंकि यहां कोई पश्चिमी विक्षोभ नहीं दिखने वाला है।

राजस्थान, हरियाणा और पंजाब में कैसा होगा मौसम
भारत मौसम विज्ञान विभाग (आईएमडी) के मुताबिक पश्चिमी हिमालय और आसपास के मैदानी इलाकों यानी राजस्थान, हरियाणा और पंजाब में चल रही तीव्र वर्षा 9 जनवरी से कमजोर पड़ने लगी है। इसलिए आने वाले दिनों में यहां हल्की बारिश हो सकती है। लेकिन स्थिति सामान्य ही रहेगी।












Click it and Unblock the Notifications