Weather Update: अगले 5 दिनों तक पूर्वोत्तर भारत में होगी बारिश, जानें दिल्ली समेत बाकी राज्यों के मौसम का हाल

Weather Update: अगले 5 दिनों तक पूर्वोत्तर भारत में होगी बारिश, जानें दिल्ली समेत बाकी राज्यों के मौसम का हाल

नई दिल्ली, 04 जून: देश के पूर्वोत्तर राज्यों में आज और आने वाले 5 दिनों तक गर्मी से राहत मिलने की उम्मीद है। भारत मौसम विज्ञान विभाग (आईएमडी) ने अगले पांच दिनों के दौरान पूरे पूर्वोत्तर राज्यों और उप-हिमालयी पश्चिम बंगाल और सिक्किम के कुछ हिस्सों भारी बारिश की भविष्यवाणी की है। आईएमडी ने कहा, दक्षिण-पश्चिम मानसून की वजह से इन राज्यों में बारिश होगी। वहीं राजस्थान, दक्षिण-पश्चिम उत्तर प्रदेश, मध्य प्रदेश, विदर्भ के कुछ हिस्सों और दिल्ली एनसीआर और दक्षिण हरियाणा के अलग-अलग हिस्सों में लू की स्थिति संभव है। आइए जानें देश भर में कैसा रहेगा मौसम?

Recommended Video

    Weather Update: देश के कई राज्यों भारी Rain Alert, जानें मौसम का हाल | वनइंडिया हिंदी | #News
    इन जगहों पर होगी भारी बारिश

    इन जगहों पर होगी भारी बारिश

    आईएमडी के अनुसार, एक चक्रवाती परिसंचरण उत्तर तटीय ओडिशा और इससे सटे गंगीय पश्चिम बंगाल और मध्य-क्षोभमंडल स्तर पर बंगाल की उत्तर-पश्चिम खाड़ी पर बना हुआ है। मौसम विभाग ने कहा है कि असम और मेघालय और अरुणाचल प्रदेश में 04 जून से 07 जून तक और 07 जून को उप-हिमालयी पश्चिम बंगाल और सिक्किम में भारी से बहुत भारी वर्षा होने की संभावना है।

    हालांकि आने वाले 24 घंटों के दौरान, असम, मेघालय, अरुणाचल प्रदेश, नागालैंड, उप-हिमालयी पश्चिम बंगाल, सिक्किम, अंडमान और निकोबार द्वीप समूह और दक्षिण कर्नाटक में हल्की से मध्यम बारिश हो सकती है।

    दिल्ली और उत्तर प्रदेश के कुछ इलाकों में लू की स्थिति संभव

    दिल्ली और उत्तर प्रदेश के कुछ इलाकों में लू की स्थिति संभव

    भारत मौसम विज्ञान विभाग (आईएमडी) के मुताबिक राजस्थान, दक्षिण-पश्चिम उत्तर प्रदेश, मध्य प्रदेश, विदर्भ के कुछ हिस्सों में गर्मी रहेगी और लू चलेगी। वहीं दिल्ली एनसीआर और दक्षिण हरियाणा के अलग-अलग हिस्सों में लू चलेगी। दिल्ली में फिलहास गर्मी से राहत मिलने की संभावना नहीं है।

    बिहार में हो सकती है बारिश

    बिहार में हो सकती है बारिश

    अगले कुछ दिनों के दौरान बिहार, झारखंड, ओडिशा और गंगीय पश्चिम बंगाल में गरज के साथ छिटपुट या छिटपुट वर्षा या तेज हवाओं के साथ बिजली गिरने की भी संभावना है। पूर्वोत्तर भारत के बाकी हिस्सों, केरल, लक्षद्वीप, जम्मू-कश्मीर के कुछ हिस्सों में हल्की से मध्यम बारिश संभव है। वहीं आंध्र प्रदेश, उत्तरी आंतरिक कर्नाटक, तमिलनाडु और कोंकण और गोवा में हल्की बारिश संभव है।

    Notifications
    Settings
    Clear Notifications
    Notifications
    Use the toggle to switch on notifications
    • Block for 8 hours
    • Block for 12 hours
    • Block for 24 hours
    • Don't block
    Gender
    Select your Gender
    • Male
    • Female
    • Others
    Age
    Select your Age Range
    • Under 18
    • 18 to 25
    • 26 to 35
    • 36 to 45
    • 45 to 55
    • 55+