Weather Update: ओडिशा, झारखंड समेत इन राज्यों में आज होगी भारी बारिश, जानिए देश के बाकी राज्यों के मौसम का हाल

Weather Update: ओडिशा, झारखंड समेत इन राज्यों में आज होगी भारी बारिश, जानिए देश के बाकी राज्यों के मौसम का हाल

नई दिल्ली, 20 अगस्त: भारत मौसम विज्ञान विभाग (आईएमडी) ने भविष्यवाणी की कि अगले कुछ दिनों में भारत के कई हिस्सों में भारी वर्षा होने की संभावना है। आईएमडी के अनुसार, अगले पांच दिनों के दौरान प्रायद्वीप के दक्षिणी हिस्सों में हल्की बारिश जारी रहने की संभावना है। देश के पूर्वी और मध्य भागों में भारी वर्षा की भविष्यवाणी की गई है। वहीं हिमाचल प्रदेश, उत्तराखंड, जम्मू-कश्मीर में भी भारी वर्षा की भविष्यवाणी की गई है।

Weather update

पश्चिम मध्य प्रदेश में 22 अगस्त तक भारी बारिश होने की संभावना है। मौसम विभाग ने कहा, "ओडिशा में 20 अगस्त को अलग-अलग जगहों पर भारी बिजली के साथ बारिश की संभावना है। वहीं पश्चिम बंगाल में 19 अगस्त से 23 अगस्त तक बारिश होगी। वहीं सिक्किम में भी आज बारिश होगी। झारखंड और तेलंगाना में 20 तारीख, छत्तीसगढ़ और पूर्वी मध्य प्रदेश में आज और 21 तारीख को बारिश होगी।

20-22 तारीख के दौरान पश्चिम मध्य प्रदेश और कोंकण और गोवा में बारिश होगी। 20-23 तारीख के दौरान पूर्वी राजस्थान, 22 और 23 तारीख को पश्चिम राजस्थान में बारिश की संभावना है। वहीं 19 से 22 अगस्त के दौरान महाराष्ट्र, 21 से 23 तारीख की बीच गुजरात और 23 को सौराष्ट्र और कच्छ में बारिश होगी।

आज उत्तर ओडिशा, दक्षिण-पश्चिम गंगीय पश्चिम बंगाल और दक्षिण-पूर्व झारखंड में भी भारी बारिश की संभावना है। हिमाचल प्रदेश और उत्तराखंड में आज और कल छिटपुट गरज के साथ भारी बारिश की संभावना है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+