Weather Update: कहीं मानसून विदाई की बारिश, तो कहीं सर्दी की दस्तक, जानिए देशभर में कैसा रहेगा आज मौसम

Weather Update Today: देशभर में मौसम का मिजाज बदल रहा है। ठंड ने दस्तक दे दी है। देश के कुछ राज्यों में कहीं मानसून विदाई की बारिश हो रही है तो कहीं सर्दी की दस्तक महसूस होने लगी है। भारत मौसम विज्ञान विभाग (IMD) ने कहा है कि सर्दी का असर फिलहाल उन्हीं राज्यों में दिखेगा, जहां बारिश हो रही है या होने की संभावना है। बाकी राज्यों में अक्टूबर सामान्य रहने वाला है।

उत्तर पूर्वी भारत के हिस्सों में भारी से बहुत भारी बारिश आज शनिवार 07 अक्टूबर को हो सकती है। आईएमडी ने असम, मेघालय, अरुणाचल प्रदेश, सिक्किम और उप-हिमालयी पश्चिम बंगाल के लिए ऑरेंज अलर्ट किया है। वहीं मेघालय के लिए अचानक बाढ़ के खतरे की चेतावनी भी जारी की गई है।

Weather Update Today

आईएमडी ने कहा है कि जाते हुए मानसून की वजह से बिहार, झारखंड, ओडिशा, छत्तीसगढ़, तेलंगाना के कुछ हिस्सों में मध्यम से भारी बारिश हो सकती है। इसके अलावा महाराष्ट्र और मध्य अरब सागर के कुछ और हिस्सों में भी अगले 2-3 दिनों के दौरान बारिश हो सकती है।

वहीं पूर्वी उत्तर प्रदेश, पूर्वी मध्य प्रदेश के बाकी हिस्सों से दक्षिण-पश्चिम मानसून की वापसी के लिए परिस्थितियां सही हैं।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+