Weather Update: अगले दो घंटे में दिल्ली-हरियाणा में बारिश और आंधी-तूफान, मौसम विभाग का पूर्वानुमान

Weather Update: मौसम विभाग का पूर्वानुमान है कि अगले दो घंटे में दिल्ली-हरियाणा में बारिश और आंधी-तूफान आएगा। तेज हवाओं के साथ किन इलाकों में बारिश हो सकती है, IMD ने इसका भी अनुमान लगाया है।

weather update

Weather Update: अगले दो घंटों में उत्तरी दिल्ली, उत्तर-पूर्वी दिल्ली, उत्तर-पश्चिम दिल्ली और पूर्वी दिल्ली और हरियाणा के कुछ हिस्सों में हल्की से तेज बारिश और तेज़ हवाएं चलने की संभावना है।

कितनी तेज हवाओं की आशंका

मौसम विभाग (आईएमडी) ने मंगलवार को कहा, दिल्ली और हरियाणा के कुछ स्थानों और आसपास के क्षेत्रों में 30-40 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से हवाएं चल सकती हैं।

अगले दो घंटे इन इलाकों के लिए अहम

पूर्वानुमान के अनुसार, हल्की बारिश और तेज हवाओं के साथ गरज के साथ बारिश हो सकती है। अगले 2 घंटों के दौरान दिल्ली के नरेला, बवाना, अलीपुर, बुराड़ी, कंझावला, रोहिणी, बादिली, मॉडल टाउन, करावल नगर, आजादपुर, पीतमपुरा, सिविल लाइंस में बारिश हो सकती है।

Recommended Video

    Cyclone Biparjoy मचा सकता है तबाही, Arabian Sea में मिले संकेत, 48 घंटे अहम | IMD | वनइंडिया हिंदी

    दिल्ली-हरियाणा में गरज के साथ बारिश

    हरियाणा के रोहतक, सोनीपत, खरखौदा में भी बारिश की संभावना है। बता दें कि दिल्ली और इसके आसपास के इलाकों में रविवार सुबह हल्की से मध्यम बारिश हुई, जिससे गर्म मौसम से राहत मिली।

    बारिश और तेज हवाओं का अलर्ट

    इस बीच, भारतीय मौसम विज्ञान विभाग (IMD) ने रविवार को दिल्ली और इसके आसपास के अधिकांश स्थानों पर हल्की से मध्यम तीव्रता की बारिश और तेज हवाओं के बारे में अलर्ट जारी किया था।

    साइक्लोन के कारण अगले 12 घंटे में तूफान

    केरल में मॉनसून की दस्तक में हो रही देरी के बीच मंगलवार को भी IMD ने कहा कि गुजरात के पोरबंदर के दक्षिण पूर्वी इलाके में साइक्लोन बिपारजॉय (Biparjoy) के कारण अगले 12 घंटे में तूफान की आशंका है।

    भारत के पड़ोस में भी असर होगा

    इस साइक्लोन से भारत के अलावा बांग्लादेश और पाकिस्तान में भी असर पड़ने की आशंका है। मौसम विभाग ने चक्रवात के कारण मॉनसून पर प्रभाव को लेकर स्पष्ट कुछ नहीं कहा है, लेकिन चक्रवात तूफान में बदलने पर मौसम प्रभावित हो सकता है।

    केरल के साथ देशभर में बारिश में कितनी देर

    मॉनसून में देरी को लेकर मौसम विभाग और निजी एजेंसी का अनुमान है कि सात या आठ जून को केरल में दस्तक देगा। केरल में बारिश की शुरुआत के साथ देशभर में किसानों को भी अच्छी बारिश की आशा है।

    Notifications
    Settings
    Clear Notifications
    Notifications
    Use the toggle to switch on notifications
    • Block for 8 hours
    • Block for 12 hours
    • Block for 24 hours
    • Don't block
    Gender
    Select your Gender
    • Male
    • Female
    • Others
    Age
    Select your Age Range
    • Under 18
    • 18 to 25
    • 26 to 35
    • 36 to 45
    • 45 to 55
    • 55+