Weather Update: अगले कुछ घंटों के अंदर दिल्ली-NCR समेत इन जगहों पर बारिश का अलर्ट, चलेंगी तेज हवाएं

नई दिल्ली, 12 जुलाई: भीषण गर्मी से जूझ रहे दिल्ली और उसके आसपास के इलाकों में रहने वाले लोगों के लिए राहत भरी खबर है। मौसम विभाग ने वहां पर हल्की से मध्यम बारिश का अलर्ट जारी किया है। इस दौरान गरज के साथ तेज हवाएं भी चलेंगी। जिस वजह से लोगों को एहतियात बरतने को कहा गया है। वहीं पहाड़ों का बुरा हाल है, जहां हिमाचल, उत्तराखंड के कई जिलों में अलर्ट जारी किया गया है।

Recommended Video

    Weather Update India: उत्तर भारत में बारिश का अलर्ट, Delhi में Monsoon का इंतजार | वनइंडिया हिंदी
    इन इलाकों में बारिश

    इन इलाकों में बारिश

    आईएमडी की ओर से सोमवार शाम 4.50 पर जारी अपडेट के मुताबिक उत्तरी दिल्ली, उत्तर-पूर्वी दिल्ली, दक्षिण-पूर्वी दिल्ली, पूर्वी दिल्ली (नरेला, अलीपुर) और उसके आसपास के इलाकों में अगले दो घंटे के दौरान हल्की से मध्यम तीव्रता की बारिश होगी। इसी तरह की भविष्यवाणी एनसीआर (फरीदाबाद, छपरौला, नोएडा, दादरी, ग्रेटर नोएडा) राजौंद, नरवाना, रोहतक, नारनौल (हरियाणा) गढ़मुक्तेश्वर, स्याना, हापुड़, बुलंदशहर, सिकंदराबाद, गुलाटी (यूपी) विराटनगर (राजस्थान) के लिए भी की गई है।

    बिजली गिरने की आशंका

    बिजली गिरने की आशंका

    मौसम विभाग के मुताबिक अगले दो घंटे में 30-40 किमी/घंटा की रफ्तार से हवाएं चलेंगी। साथ ही बिजली गिरने की भी आशंका है। ऐसे में सभी लोग सुरक्षित स्थान पर रहें। रविवार देर शाम जयपुर के आमेर किले पर भी बिजली गिरी थी, जिस वजह से वहां घूमने पहुंचे 11 लोगों की मौत हो गई, जबकि बड़ी संख्या में लोग घायल बताए जा रहे हैं। यूपी और राजस्थान के कई अन्य जिलों में भी आसमानी बिजली ने रविवार को कहर बरपाया था।

     उत्तराखंड में ऑरेंज अलर्ट

    उत्तराखंड में ऑरेंज अलर्ट

    उत्तराखंड में भी भीषण बारिश की संभावना है। जिसको लेकर मौसम विभाग ने ऑरेंज अलर्ट जारी किया। साथ ही पहाड़ी इलाकों में भूस्खलन की चेतावनी जारी की गई है। मौसम विभाग के मुताबिक पिथौरागढ़, बागेश्वर, उत्तरकाशी, देहरादून में बारिश का सिलसिला शुरू हो गया है, जो कुछ दिनों तक जारी रहेगा। वहीं मंगलवार को टिहरी, चमोली, नैनीताल, पिथौरागढ़, बागेश्वर के लिए बारिश का अलर्ट जारी किया गया है। इसके बाद 15 जुलाई को टिहरी, पौड़ी, नैनीताल और चम्पावत में येलो अलर्ट रहेगा। वहीं दूसरी ओर हिमाचल के धर्मशाला में बादल फटने से सोमवार को भीषड़ तबाही मची।

    Notifications
    Settings
    Clear Notifications
    Notifications
    Use the toggle to switch on notifications
    • Block for 8 hours
    • Block for 12 hours
    • Block for 24 hours
    • Don't block
    Gender
    Select your Gender
    • Male
    • Female
    • Others
    Age
    Select your Age Range
    • Under 18
    • 18 to 25
    • 26 to 35
    • 36 to 45
    • 45 to 55
    • 55+