Weather: कई राज्यों में आज होगी भारी बारिश, दिल्ली में भी छाए हैं बादल, जानिए IMD का अपडेट

नई दिल्ली, 10 जुलाई। कई राज्यों में लगातार हो रही भारी बारिश ने आम जनजीवन को प्रभावित कर दिया है। भारतीय मौसम विभाग ने अपने ताजा अपडेट में कहा है कि दिल्ली में आज बारिश हो सकती है, जिससे लोगों को उमस से राहत मिल सकती है। भारतीय मौसम विभाग के मुताबिक दिल्ली में आज अधिकतम तापमान 33 डिग्री और न्यूनतम तापमान 26 डिग्री के आस-पास रह सकता है। वैसे आज सुबह से ही राजधानी में बादल छाए हुए हैं।

Recommended Video

    Weather Update: दिल्ली-NCR में छाए बादल, जानें कहां होगी झमाझम बारिश | वनइंडिया हिंदी |*News
    लोगों को गर्मी से राहत मिलेगी

    लोगों को गर्मी से राहत मिलेगी

    तो वहीं दूसरी ओर यूपी, बिहार, एमपी, छत्तीसगढ़, झारखंड में भी बारिश हो सकती है, मौसम विभाग ने इन राज्यों में भी कुछ जगहों पर भारी बारिश होने की आशंका को व्यक्त किया है। मौसम विभाग का कहना है कि लखनऊ, बनारस और गोरखपुर में आज जोरदार बारिश होगी , जिससे लोगों को गर्मी से राहत मिलेगी।

    दक्षिण भारत में भी जमकर बादल बरस रहे हैं

    दक्षिण भारत में भी जमकर बादल बरस रहे हैं

    तो वहीं दक्षिण भारत में भी जमकर बादल बरस रहे हैं। केरल में तो पहले से ही पांच दिनों का यलो अलर्ट जारी किया गया है तो वहीं दूसरी ओर महाराष्ट्र के कई जिलों में भी भारी बारिश की आशंका व्यक्त की गई है।

    बंगाल में आज भी भारी बारिश का अनुमान

    बंगाल में आज भी भारी बारिश का अनुमान

    तो वहीं उत्तराखंड के हरिद्वार, देहरादून, टिहरी, पौड़ी, नैनीताल और अल्मोड़ा जिलों में आंधी के साथ तेज बारिश का अनुमान है, तो वहीं ओडिशा और बंगाल में आज भी भारी बारिश का अनुमान है।

     मिजोरम,त्रिपुरा में भी बादल बरस सकते हैं

    मिजोरम,त्रिपुरा में भी बादल बरस सकते हैं

    जबकि मौसम की जानकारी देने वाली निजी एजेंसी स्काईमेट ने कहा है कि अगले 24 घंटों के दौरान अगले 24 घंटों के दौरान दिल्ली, यूपी, बिहार, केरल, मध्य प्रदेश, छत्तीसगढ़, विदर्भ, मराठवाड़ा, उत्तरी मध्य महाराष्ट्र, दक्षिण पूर्व राजस्थान, कोंकण और गोवा, तटीय कर्नाटक, अंडमान, जम्मू-कश्मीर, हिमाचल प्रदेश, उत्तराखंड और ओडिशा में भारी बारिश हो सकती है। तो वहीं तेलंगाना, मणिपुर, मिजोरम,त्रिपुरा में भी बादल बरस सकते हैं।

    Notifications
    Settings
    Clear Notifications
    Notifications
    Use the toggle to switch on notifications
    • Block for 8 hours
    • Block for 12 hours
    • Block for 24 hours
    • Don't block
    Gender
    Select your Gender
    • Male
    • Female
    • Others
    Age
    Select your Age Range
    • Under 18
    • 18 to 25
    • 26 to 35
    • 36 to 45
    • 45 to 55
    • 55+