घने कोहरे के साथ हुई दिल्ली की सुबह लेकिन इन राज्यों में बरसेंगे बादल, जानिए Weather Updates

Weather Updates: फरवरी महीने के 7 दिन बीत चुके हैं लेकिन सर्दी का प्रकोप कम होने का नाम नही ले रहा है। दिल्ली में आज की सुबह भी घने कोहरे के साथ हुई है , दृश्यता कम होने के कारण लोगों को आने-जाने में खासी दिक्कतों का सामना करना पड़ा है, हालांकि मौसम विभाग का कहना है कि दिन चढ़ने के साथ ही मौसम में परिवर्तन होगा और स्थिति बेहतर होगी, सूर्य देवता भी आज आंख-मिचौली नहीं खेलेंगे।

Recommended Video

    Weather Update: उत्तर भारत में कोहरे का कहर, कई राज्यों में बारिश के आसार | वनइंडिया हिंदी
    कुछ स्थानों में हल्की बारिश की आशंका व्य

    कुछ स्थानों में हल्की बारिश की आशंका व्य

    जहां दिल्ली का ये हाल है, वहीं दूसरी ओर मौसम विभाग ने पश्चिमी यूपी और बिहार के कुछ स्थानों में हल्की बारिश की आशंका व्यक्त की है। तो वहीं पश्चिमी यूपी में कोहरे और शीतलहर का आतंक देखने को मिल सकता है। आईएमडी के मुताबिक कुछ उत्तरी क्षेत्रों में ओले गिरने की भी संभावना है तो वहीं बिहार, झारखंड, एमपी और छत्तीसगढ़ में बादलों के बरसने के आसार है।

     पहाड़ों पर बारिश और बर्फबारी का दौर जारी रहेगा

    पहाड़ों पर बारिश और बर्फबारी का दौर जारी रहेगा

    तो वहीं पहाड़ों पर बारिश और बर्फबारी का दौर जारी रहेगा, आीएमडी के मुताबिक उत्तरखंड के मौसम पर असर ग्लेशियर के टूटने का नहीं पड़ेगा और ना ही यहां बर्फबारी के आसार है, हालांकि चमोली के इतर दूसरी जगहों पर बूंदा-बांदी हो सकती है तो वहीं घाटी के मौसम में तब्दीली देखने को मिल सकती है। यहां बारिश और बर्फबारी की संभावना है तो वहीं हिमाचल का मौसम भी सर्द ही रहेगा, यहां भी कई स्थानों में स्नोफॉल की आशंका है।

    स्काईमेट

    स्काईमेट

    जबकि स्काईमेट के मुताबिक उत्तर भारत के कई इलाकों में बिजली कड़कने के साथ बारिश हो सकती है तो वहीं अमृतसर, जालंधर, पठानकोट, लुधियाना, पटियाला, बरनाला से लेकर राजस्थान में चुरू, गंगानगर, भरतपुर, अलवर, झुंझुनू, हरियाणा में अंबाला, कुरुक्षेत्र, करनाल, यमुनानगर, पानीपत, सोनीपत, दिल्ली-एनसीआर, मेरठ, मुरादाबाद, बरेली, सहारनपुर, अलीगढ़, आगरा, मथुरा, लखनऊ, रायपुर, भोपाल, रीवा समेत उत्तर भारत के करीब 35 जिलों में शीतलहर का प्रकोप देखने को मिल सकता है और हिमाचल और कश्मीर में बर्फबारी का दौर यूं ही जारी रहेगा और लोगों को ठंड का सामना करना पड़ेगा इसलिए उसने लोगों को सर्दी के प्रति सचेत रहने को बोला है।

    Notifications
    Settings
    Clear Notifications
    Notifications
    Use the toggle to switch on notifications
    • Block for 8 hours
    • Block for 12 hours
    • Block for 24 hours
    • Don't block
    Gender
    Select your Gender
    • Male
    • Female
    • Others
    Age
    Select your Age Range
    • Under 18
    • 18 to 25
    • 26 to 35
    • 36 to 45
    • 45 to 55
    • 55+