Weather Update: बर्फीली हवा से ठिठुर रही है राजधानी दिल्ली, 3 डिग्री तक गिर सकता है तापमान

Weather Update: बर्फीली हवा से ठिठुर रही दिल्ली,3 डिग्री तक गिर सकता है तापमान

नई दिल्ली। दिल्ली-एनसीआर में कड़ाके की ठंड पड़ रही है। गिरते तापमान और शीतलहर से जनजीवन अस्त-व्यस्त हो गया है। दिल्ली में गिरते तापमान में पिछले 118 सालों का रिकॉर्ड तोड़ने की तैयारी कर ली है। 1901 के बाद दूसरी बार ऐसा हुआ है जब तापमान में इतनी गिरावट आई है। वहीं हालत और बिगड़ सकती है। पारा लगातार गिरता जा रहा है। शुक्रवार को राजधानी दिल्ली का न्यूनतम तापमान 6 डिग्री दर्ज किया गया। माना जा रहा है कि न्यूनतम तापमान 3 डिग्री तक पहुंचेगा। शीतलहर और कोहरे की वजह से विजिबिलिटी घटकर 200 मीटर हो गई है।

 Weather Update: Delhi-NCR Coldest in 118 year, Mercury Falls upto 3 Degree Celsius in Delhi soon
दिल्ली की इस सर्दी में सब से ज्यादा परेशानी उन लोगों को हो रही है, जो बेघर है। नाइट शेल्टर में रात गुजारने वाले लोगों के लिए इतनी सर्दी में रात काटना मुश्किल है। कड़ाके की ठंड झेल रहे दिल्लीवालों को फिलहाल इस ठंड से रहाहत नहीं मिलेगी।माना जा रहा है कि दिल्ली वालों को अभी और कड़ाके की सर्दी झेलनी पड़ेगी। मौसम वैज्ञनिकों की माने तो 28 दिसंबर को पारा 3 डिग्री तक पारा गिर सकता है।

न्यूनतम तापमान में लगातार गिरावट आ रही है। उत्तर भारत के कई हिस्सों में 28 और 29 दिसंबर को न्यूनतम तापमान 4 डिग्री तक गिर सकता है। ठंड को देखते हुए उत्तर प्रदेश के कई जिलों के स्कूल बंद कर दिए गए हैं। मौसम विज्ञान विभाग के मुताबिक दिल्ली में 1997 के बाद से दिसंबर महीने में अब तक का सबसे लंबा और बेहद ठंडा दिन दर्ज किया गया।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+