Weather Update: दिल्ली-एनसीआर में सांस लेना मुश्किल, AQI 400 के करीब, जानिए आज का मौसम

Weather Update: दिल्ली-एनसीआर में प्रदूषण का स्तर कम होने का नाम नहीं ले रहा है। आज एक बार फिर से राजधानीवासियों की सुबह धुंध के साथ हुई है। पूरे शहर में धुंध की वजह से लोगों को सांस लेने में दिक्कत हो रही है। सरकार की तमाम कोशिशों के बाद भी बुधवार को एक्यूआई 352 दर्ज किया गया।

Recommended Video

    Weather Update: दिल्ली-एनसीआर में सांस लेना मुश्किल, AQI 400 के करीब

    नवंबर माह में एक हफ्ता बीत गया है लेकिन अभी भी लोगों को गर्मी का एहसास हो रहा है, सर्दियों का फिलहाल कोई नामोनिशान नहीं दिख रहा है। लोगों को पहाड़ी इलाकों में बर्फबारी का इंतजार है। मौसम विभाग का कहना है कि 12 नवंबर के बाद बर्फबारी शुरू हो सकती है। जिसके बाद उत्तरी और उत्तर-पश्चिमी हवाएं मैदानी इलाकों को सर्द बनाएंगी।

    delhi weather

    दिल्ली में अधिकतम तापमान सामान्य से 3-4 डिग्री अधिक है जबकि न्यूनतम तापमान सामान्य से 1-2 डिग्री सेल्सियस अध है। कुछ यही हाल यूपी-बिहार का भी है, यहां अधिकतम तापमान सामान्य से 4-6 डिग्री सेल्सियस अधिक है।

    दिल्ली के कई इलाकों में प्रदूषण का स्तर काफी अधिक है, यहां एक्यूआई 400 से अधिक बना हुआ है। जिसके चलते दिल्ली सरकार ग्रैप-4 लगाने की तैयारी कर रही है। प्रदूषण के स्तर को देखते हुए आउटडोर गतिविधियों को रोक दिया गया है।

    कई स्कूलों में ऑनलाइन पढ़ाई की तैयारी हो रही है। प्रदूषण को देखते हुए एनसीआर के नोएडा में कक्षा-8 तक के सभी क्लास को 8 नवंबर तक के लिए बंद कर दिया गया है। यहां पर ऑनलाइन क्लास होगी।

    Notifications
    Settings
    Clear Notifications
    Notifications
    Use the toggle to switch on notifications
    • Block for 8 hours
    • Block for 12 hours
    • Block for 24 hours
    • Don't block
    Gender
    Select your Gender
    • Male
    • Female
    • Others
    Age
    Select your Age Range
    • Under 18
    • 18 to 25
    • 26 to 35
    • 36 to 45
    • 45 to 55
    • 55+