Weather Today: मौसम का यू-टर्न! 13 राज्यों में बारिश-आंधी का अलर्ट, दिल्ली से पटना तक जान लें IMD की चेतावनी
Weather Forecast 27 June 2026: देश के बड़े हिस्से में पड़ रही भीषण गर्मी के बीच मौसम विभाग (IMD) ने एक ऐसी चेतावनी जारी की है। आज यानी 27 जून को दिल्ली, उत्तर प्रदेश और बिहार समेत देश के 13 राज्यों में मौसम मिजाज बिगड़ने वाला है। मौसम वैज्ञानिकों के मुताबिक इन राज्यों में सिर्फ मूसलाधार बारिश होगी नहीं होगी, बल्कि 90 किलोमीटर प्रति घंटे की तूफानी रफ्तार से हवाएं भी चलेंगी। पूर्वी भारत के कुछ हिस्सों में बिजली गिरने और पहाड़ी इलाकों में ओले पड़ने का भी खतरा है।
कुछ जगहों पर हवा की रफ्तार 80 से 90 किलोमीटर प्रति घंटे तक पहुंच सकती है। ऐसे में अगर आपने यात्रा, ऑफिस या वीकेंड ट्रिप का प्लान बनाया है तो मौसम का हाल जान लेना जरूरी है। इस समय पूर्वी उत्तर प्रदेश से लेकर तेलंगाना तक एक लो-प्रेशर एरिया (कम हवा का दबाव) बना हुआ है। इसके साथ ही तटीय आंध्र प्रदेश से मध्य महाराष्ट्र तक वायुमंडल के निचले और मध्यम स्तर पर एक और मौसमी सिस्टम एक्टिव है। यही वजह है कि पहाड़ी राज्यों से लेकर मैदानी इलाकों तक मौसम तेजी से करवट ले रहा है। आइए जानते हैं आपके राज्य और शहर में आज मौसम का क्या हाल रहने वाला है।

मौसम विभाग ने जिन 13 राज्यों के लिए भारी बारिश और तूफान की चेतावनी जारी की है, उनमें उत्तर प्रदेश, दिल्ली, बिहार, राजस्थान, पंजाब, हिमाचल प्रदेश, उत्तराखंड, जम्मू-कश्मीर, झारखंड, पश्चिम बंगाल, ओडिशा, छत्तीसगढ़ और मध्य प्रदेश शामिल हैं। इन सभी राज्यों में 80 से 90 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से झक्कड़ चलने का अनुमान है। गर्मी से परेशान दिल्ली-NCR, यूपी और बिहार के लोगों को राहत तो मिलेगी, लेकिन आंधी-तूफान के चलते मुश्किलें भी बढ़ सकती हैं।
दिल्ली में कैसा रहेगा का मौसम (Delhi Weather)
राजधानी दिल्ली के लोगों को पिछले कुछ दिनों से मौसम विभाग के अनुमानों से निराशा हाथ लग रही थी, क्योंकि जैसा दावा किया जा रहा था वैसी बारिश नहीं दिख रही थी। लेकिन आज यानी 27 जून को दिल्ली में मौसम का मिजाज बदल सकता है। IMD ने आज तेज आंधी के साथ भारी बारिश का अलर्ट दिया है। इस दौरान दिल्ली में 60 से 70 किलोमीटर प्रति घंटे की स्पीड से हवाएं चल सकती हैं।
तापमान की बात करें तो आज दिल्ली का अधिकतम तापमान 39 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 31 डिग्री सेल्सियस के आसपास रहने की उम्मीद है। भले ही आज दोपहर में तेज धूप के कारण उमस और गर्मी परेशान करे, लेकिन शाम तक गरज-चमक के साथ पानी बरसने की पूरी संभावना है। मौसम विभाग ने 30 जून तक राजधानी में बारिश का दौर जारी रहने की बात कही है, वहीं मानसून की बात करें तो दिल्लीवालों को असली मानसूनी फुहारों के लिए अभी 4 से 5 दिन का इंतजार और करना पड़ेगा।
यूपी के इन जिलों में होगी बारिश (UP Weather Update)
उत्तर प्रदेश में मानसून की एंट्री के साथ ही आज पूर्वी और पश्चिमी दोनों हिस्सों में मौसम बदलने जा रहा है। मौसम विभाग ने राज्य में 1 जुलाई तक लगातार बारिश का दौर जारी रहने का अनुमान जताया है। आज जिन प्रमुख जिलों में भारी बारिश और 65 से 70 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से आंधी का अलर्ट है, वे हैं:
- प्रमुख प्रभावित जिले: आगरा, मथुरा, लखनऊ, वाराणसी, प्रयागराज, कानपुर, आजमगढ़, मिर्जापुर, मऊ, देवरिया, अमेठी, जौनपुर और मैनपुरी।
- इसके अलावा गौतमबुद्ध नगर (नोएडा), मेरठ, बरेली, हाथरस, बहराइच, संत कबीर नगर, गोरखपुर, फुरसतगंज, फतेहपुर, बलिया, झांसी और औरैया में भी बादल छाए रहेंगे।
- आज राजधानी लखनऊ का अधिकतम तापमान 41 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 31 डिग्री सेल्सियस रहने का अनुमान है। जिलों की लिस्ट से साफ है कि आज पूर्वी उत्तर प्रदेश के इलाकों में बादल जमकर बरसने वाले हैं।
बिहार में तूफान के साथ भारी बारिश का ऑरेंज अलर्ट (Bihar Rain and Storm Alert)
बिहार में भी मौसम का मिजाज पूरी तरह बदल चुका है। मौसम वैज्ञानिकों ने आज और कल (27-28 जून) के लिए राज्य के अधिकांश हिस्सों में भारी बारिश और तूफान का ऑरेंज अलर्ट जारी किया है। इस दौरान करीब 70 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से हवाएं चल सकती हैं, जिससे तापमान में भारी गिरावट आएगी।
बिहार के इन जिलों में रहने वाले लोगों को सतर्क रहने की सलाह दी गई है...पटना, गया, मुजफ्फरपुर, भागलपुर, पूर्णिया, पश्चिम चंपारण, पूर्वी चंपारण, भोजपुर, बक्सर, सिवान, वैशाली, समस्तीपुर, दरभंगा, मधुबनी, शिवहर, किशनगंज, कटिहार, सहरसा और अररिया।
इनके साथ ही नालंदा, जहानाबाद, नवादा, लखीसराय, बेगूसराय, शेखपुरा, जमुई, मुंगेर, बांका, खगड़िया, गोपालगंज, सारण, सीतामढ़ी, सुपौल, मधेपुरा, रोहतास, भभुआ, अरवल और औरंगाबाद में भी वज्रपात (बिजली गिरने) के साथ बारिश की चेतावनी है। आज पटना का अधिकतम तापमान 38 डिग्री और न्यूनतम तापमान 29 डिग्री सेल्सियस रहने की उम्मीद है।
राजस्थान में भी दिखेगा मौसम का रौद्र रूप (Rajasthan Weather Forecast)
राजस्थान के मरुस्थल में भी बादलों की गड़गड़ाहट सुनाई देगी। जयपुर, हनुमानगढ़, चुरू, भरतपुर, झुंझुनू, सीकर, सवाई माधोपुर, अजमेर, टोंक, बीकानेर और चित्तौड़गढ़ में आज 60 से 70 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से धूलभरी आंधी चलने और भारी बारिश होने की संभावना है। जयपुर में आज पारा 39 डिग्री से 29 डिग्री सेल्सियस के बीच रहेगा।
झारखंड में कैसा रहेगा मौसम ( Jharkhand Weather)
झारखंड के कई इलाकों में मौसम विभाग ने मध्यम से भारी बारिश का ऑरेंज अलर्ट जारी किया है। रांची, खूंटी, दुमका, साहेबगंज, पलामू, गिरिडीह, हजारीबाग, पश्चिमी सिंहभूम, पूर्वी सिंहभूम, धनबाद, बोकारो और जमशेदपुर में आज तेज आंधी के साथ पानी बरस सकता है। रांची में आज अधिकतम तापमान 33 डिग्री और न्यूनतम तापमान 25 डिग्री सेल्सियस तक रहने का अनुमान है।
Punjab Weather Alert: पंजाब में कैसा रहने वाला है मौसम?
पंजाब के कई हिस्सों जैसे फरीदकोट, बठिंडा, अमृतसर, चंडीगढ़, लुधियाना, पटियाला, जालंधर, संगरूर, पठानकोट और गुरदासपुर में आज भारी बारिश के साथ 50 से 55 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवाएं चलने का अनुमान है।
मध्य प्रदेश का मौसम (MP Weather)
मध्य प्रदेश की बात करें तो विदिशा, सागर, कटनी, बैतूल, खंडवा, शिवपुरी, दमोह, होशंगाबाद, रायसेन, मुरैना, धार, हरदा, इंदौर, बालाघाट और देवास में भारी बारिश और आंधी की चेतावनी दी गई है। भोपाल में आज अधिकतम तापमान 37 डिग्री और न्यूनतम तापमान 27 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया जा सकता है।
पहाड़ों पर जाने वाले ध्यान दें: उत्तराखंड, हिमाचल और जम्मू में अलर्ट ( Hill Stations Weather Update)
अगर आप इस वीकेंड पहाड़ों की वादियों में घूमने का प्लान बना रहे हैं, तो रुकिए! पहाड़ी राज्यों में भी मौसम आज बहुत खराब रहने वाला है। मैदानी इलाकों की तरह यहाँ भी दिन में गर्मी बढ़ गई थी, लेकिन अब पहाड़ों पर बारिश का नया दौर शुरू हो रहा है।
- उत्तराखंड: यहां कल यानी 28 जून के लिए भारी बारिश का मुख्य अलर्ट है, लेकिन आज भी देहरादून, बागेश्वर, रुद्रप्रयाग, हरिद्वार, टिहरी गढ़वाल, चमोली, अल्मोड़ा, पौड़ी गढ़वाल, नैनीताल, ऋषिकेश, उधम सिंह नगर और पिथौरागढ़ में तूफानी हवाओं (60-65 km/h) के साथ भारी बारिश का अनुमान है। देहरादून का तापमान आज 34 डिग्री से 26 डिग्री सेल्सियस के बीच रहेगा।
- हिमाचल प्रदेश: शिमला, चंबा, कांगड़ा, मंडी, किन्नौर, सिरमौर, सोलन, बिलासपुर, ऊना और कुल्लू में आज और कल भारी बारिश और आंधी का अलर्ट है। मनाली जैसे खूबसूरत हिल स्टेशन पर आज अधिकतम तापमान 17 डिग्री और न्यूनतम तापमान 8 डिग्री सेल्सियस तक गिर सकता है।
- जम्मू-कश्मीर: घाटी में भी मौसम का मिजाज बदलने लगा है। जम्मू, पुंछ, गांदरबल, उधमपुर, कटरा, किश्तवाड़, रियासी, कठुआ, अनंतनाग, डोडा, बारामूला, कुपवाड़ा, पुलवामा, बडगाम और बांदीपोरा में बारिश का सिलसिला शुरू होने वाला है। उधमपुर और कटरा में दोपहर के बाद मौसम बिगड़ सकता है।














Click it and Unblock the Notifications