Aaj Ka Mausam: राजस्थान में मौसम बदला, दिल्ली समेत कई राज्यों में रेन Alert, क्या है IMD का ताजा अपडेट?
Aaj Ka Mausam, 18 February 2026 Wednesday: देश के कई राज्यों में आज बारिश होने की आंशका है, जिसमें दिल्ली भी शामिल है, आईएमडी के ताजा अपडेट के मुताबिक बुधवार को पश्चिमी विक्षोभ की वजह से 11 राज्यों में भारी बारिश का अलर्ट जारी है, इस दौरान कहीं-कहीं पर ओले भी गिर सकते हैं और बिजली चमकने की आशंका है, आईएमडी ने कहा कि बरसात के दौरान तूफानी हवाएं चलेंगी।
जिन राज्यों में अलर्ट जारी है उनके नाम हैं राजस्थान, दिल्ली, यूपी, हरियाणा, पंजाब, उत्तराखंड, जम्मू-कश्मीर, लद्दाख, मध्य प्रदेश, बिहार और तमिलनाडु। आईएमडी ने कहा है कि जिस वक्त बरसात होगी उस वक्त तूफानी हवाएं चलेंगी जिनकी स्पीड 50 किमी प्रतिघंटा होगी।

Aaj ka Mausam: दिल्ली में कैसा रहेगा मौसम?
फरवरी में ही दिल्ली का पारा बढ़ने लग गया है, आईएमडी ने यहां पर हल्की से मध्यम बारिश की आशंका को व्यक्त किया है। उसका कहना है कि यहां पर 30-50 किमी प्रतिघंटा की आशंका रहेगी। आज अधिकतम तापमान की बात करें तो 27 डिग्री सेल्सियस तो न्यूनतम तापमान 15 डिग्री सेल्सियस रहेगा। तो वहीं बारिश के आसार नगण्य है
दिल्ली के प्रमुख स्टेशनों में आज AQI निम्नलिखित है।(सुबह 5 बजे की स्थिति)
- पूसा, दिल्ली - 282 AQI
- शादीपुर, दिल्ली -255 AQI
- पंजाबी बाग, शिवाजी पार्क -269 AQI
- नॉर्थ कैंपस, दिल्ली मिल्क स्कीम कॉलोनी 279 AQI
- एफ मुंडका, दिल्ली -288 AQI
MP Weather update : एमपी में बरसेंगे बादल
भोपाल ,इंदौर, ग्वालियर, दतिया, निवाड़ी, छतरपुर, भोपाल, चंबल, ग्वालियर, इंदौर, जबलपुर, नर्मदापुरम, रीवा, सागर, शहडोल और उज्जैन में भारी बारिश का येलो अलर्ट जारी है , कुछ जगहों पर कुछ जगहों पर ओलावृष्टि की संभावना है इसलिए सभी को अलर्ट रहने की जरूरत है।

Rajasthan Weather Forecast: राजस्थान में भारी बारिश
आज सुबह जयपुर में बारिश के साथ ओले गिरे हैं, जिससे तापमान में कमी आई है। मौसम विभाग ने उदयपुर, जोधपुर, जयपुप, अजमेर, कोटा, बीकानेर, बाड़मेर, जैसलमेर, भीलवाड़ा, अलवर में भारी बारिश की आशंका जताई है, बरसात के दौरान तेज हवाएं चलेंगी, आईएमडी ने यहां पर आज पूरे दिन के लिए Orange Alert जारी किया हुआ है।
UP Rain Alert: यूपी में रेन अलर्ट
लखनऊ, गोंडा, रायबरेली, प्रयागराज, आगरा, अमेठी, अमरोहा, अयोध्या, बागपत, बलिया, बांदा, बाराबंकी, बिजनौर और हापुड़ में हल्की बारिश की आशंका है। तो वहीं बनारस, जौनपुर में मध्यम बरसात हो सकती है। वहीं पूर्वी और मध्य यूपी के शहरों में धूप निकलेगी, बारिश के बाद यहां पर पारा 30 डिग्री से ऊपर जा सकता है।

Weather Forecast: बारिश-बर्फबारी की आशंका
उत्तराखंड, हिमाचल प्रदेश और जम्मू-कश्मीर में आज भी बर्फबारी और बारिश की संभावना बनी हुई है, जिससे तापमान में गिरावट आएगी , हालांकि 20 फरवरी के बाद यहां के मौसम में तब्दीली होगी। तो वहीं चेन्नई समेत पूरे तमिलनाडु में हल्की से मध्यम बरसात की आशंका है, जिसके लिए अलर्ट जारी किया गया है।
-
Weather Delhi NCR: गाजियाबाद में बारिश! गुरुग्राम-फरीदाबाद में ऑरेंज अलर्ट, आपके इलाके में कब साफ होगा मौसम? -
Aaj Ka Mausam: UP-बिहार समेत 7 राज्यों में Orange Alert, किसानों के लिए जारी हुई एडवाइजरी -
Weather Delhi-NCR: दिल्ली में मौसम का यू-टर्न! तेज हवा-बारिश से मिलेगी राहत? 48 घंटे के लिए IMD का अलर्ट -
KKR vs PBKS Weather Report: कोलकाता में बारिश के साथ तूफान का अलर्ट, अगर धुला मैच तो किसे मिलेगा फायदा? -
Rajasthan Weather Update: राजस्थान में खत्म होगा पश्चिमी विक्षोभ का असर, सताएगी गर्मी या होगी राहत की बौछार? -
Jaipur Weather: जयपुर में बेमौसम बारिश से किसानों को नुकसान! आज कितने जिलों में है अलर्ट? कब साफ होगा मौसम -
Uttar Pradesh Weather Alert: यूपी में क्या अगले 6 दिन तक बारिश? कहां आंधी-तूफान? IMD का येलो अलर्ट जारी -
IITian Baba Marriage: कौन हैं अभय सिंह की इंजीनियर दुल्हन? कहां हुई मुलाकात? कैसे चढ़ा इश्क परवान? -
SDM Jyoti Maurya: 'वो बेवफा है', क्या एक होने जा रहे हैं ज्योति-आलोक? लगा था अवैध संबंध का आरोप -
Gold Rate Today: सोमवार की सुबह ही सोना धड़ाम! 22K-18K में भी बड़ी गिरावट, खरीदने वाले चेक करें लेटेस्ट रेट -
Iran Vs America War: ट्रंप की जा सकती है कुर्सी? ईरान को गाली देना पड़ा भारी, क्या कहता है अमेरिका का संविधान? -
Mumbai Gold Silver Rate Today: बाजार खुलते ही सोना हुआ धड़ाम, चांदी भी लुढ़की, क्या है मुंबई में ताजा भाव?












Click it and Unblock the Notifications