श्रीनगर में माइनस छह के नीचे पहुंचा तापमान, सोमवार मौसम का सबसे ठंडा दिन
नई दिल्ली। जम्मू कश्मीर के श्रीनगर में सोमवार रात को तापमान माइनस 6.2 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। यह इस मौसम में दर्ज किया गया सबसे कम तापमान है। कश्मीर में सर्द हवाओं से जनजीवन बुरी तरह से प्रभावित है। श्रीनगर गर्मियों में राज्य की राजधानी है। मौसम विभाग के मुताबिक, रविवार रात को तापमान माइनस 6.1 डिग्री था लेकिन सोमवार को इस मौसम की सबसे सर्द रात दर्ज की गई जहां पारा शून्य से 6.2 डिग्री सेल्सियस नीचे चला गया।

जम गई है डल झील
सोमवार को लगातार तीसरे दिन तापमान माइनस छह डिग्री या उससे कम दर्ज किया गया है। भंयकर ठंड की वजह से यहां की मशहूर डल झील जम गई है। शहर की कई और झील भी जम गए हैं। कश्मीर घाटी में कई जगहों पर न्यूनतम तापमान शून्य से नीचे है।

उत्तर भारत में भारी ठंड
कश्मीर, हिमाचल प्रदेश और उत्तराखंड के साथ-साथ दिल्ली-एनसीआर, पश्चिम बंगाल, सिक्किम, बिहार, झारखण्ड, उत्तर प्रदेश, हरियाणा, पंजाब, और राजस्थान मे भी काफी ठंड है। ज्यादातर जगहों पर आने वाले 24 घंटे में भारी शीतलहर का अनुमान मौसम विभाग ने लगाया है। विभिन्न जगहों में अगले 24 घंटों के दौरान शीतलहर के अनुमान है। राष्ट्रीय राजधानी में सोमवार को न्यूनतम तापमान 6.4 डिग्री सेल्सियस दर्ज हुआ।

उत्तर प्रदेश में ठंड हुई जानलेवा
उत्तर प्रदेश में भारी ठंड की वजह से बीते शुक्रवार और शनिवार को 24 घंटे में 70 से ज्यादा लोगों की मौत की खबर है। उत्तर प्रदेश के लगभग सभी हिस्सों में कड़ाके की ठंड पड़ रही है। रैनबसेरों की कमी से चलते लोगों की मौते हुई हैं। मरने वालों में ज्यादातर शेल्टर ना होने के चलते बेघर लोग हैं। उत्तर प्रदेश के अलग अलग हिस्सों से सर्दी के चलते मौतों की खबर है।












Click it and Unblock the Notifications