Pics: दिल्ली में धूप लेकिन एमपी में ओलावृष्टि की आशंका
नई दिल्ली| दिल्ली में मंगलवार सुबह धूप खिली रहेगी। मौसम विभाग ने अधिकतम तापमान 24 डिग्री सेल्सियस के आसपास रहने की संभावना जताई है।
आईये जानते हैं दिल्ली के आस-पास के राज्यों के मौसम का हाल...

उप्र में बारिश का दौर जारी, तापमान गिरा
लखनऊ| उत्तर प्रदेश में राजधानी लखनऊ में पिछले दिनों हुई बारिश के बाद मंगलवार सुबह आसमान साफ रहा। लेकिन मौसम विभाग के हिसाब से दिन में बारिश हो सकती है।

दिल्ली में धूप खिली
नई दिल्ली| दिल्ली में सोमवार सुबह धूप खिली रही। न्यूनतम तापमान सामान्य से एक डिग्री कम 13.3 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया है। मौसम विभाग ने दिन में बदली छाने व कुछ इलाकों में हल्की बारिश होने की संभावना जताई है।

बिहार में खिली धूप
पटना| बिहार में राजधानी पटना तथा इसके आसपास के क्षेत्रों में मंगलवार सुबह आसमान साफ है तथा खिली हुई धूप निकली। मौसम विभाग ने अगले 24 घंटे के दौरान मौसम साफ रहने तथा तापमान में मामूली वृद्घि होने के आसार जताए हैं।

मप्र में बारिश, ओलावृष्टि की आशंका
भोपाल| मध्य प्रदेश में सोमवार को कुछ इलाकों में बारिश व ओलावृष्टि की वजह से मंगलवार सुबह अधिकांश इलाकों में मौसम सुहावना रहा। हवाओं में ठंडक महसूस की गई। मौसम विभाग ने अगले 24 घंटों के दौरान बारिश व ओलावृष्टि होने की आशंका जताई है।

जम्मू-कश्मीर में बारिश और बर्फबारी
मौसम विज्ञान विभाग ने अनुमान जताया है कि सोमवार को जम्मू एवं कश्मीर के ज्यादातर स्थानों और लद्दाख क्षेत्र के कुछ स्थानों पर सामान्य से भारी बारिश और बर्फबारी होगी।












Click it and Unblock the Notifications