Weather Report: सर्द मौसम से परेशान उत्तर भारत, जीना हुआ मुहाल

नई दिल्ली| दिल्ली में बुधवार सुबह हल्की बारिश हुई और न्यूनतम तापमान सामान्य से तीन डिग्री अधिक 11 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। अधिकारियों ने बताया कि कोहरे के कारण 60 रेलगाड़ियों का परिचालन प्रभावित हुआ है। उत्तर रेलवे के अनुसार, दिल्ली की तरफ आ रही 56 रेलगाड़ियां अपने नियत समय से देरी से चल रही हैं, जबकि चार के समय को बदला गया है। तीन रेलगाड़ियों को रद्द किया गया है।

आईये जानते हैं जम्मू एवं कश्मीर के आस-पास के राज्यों के मौसम का हाल...

उत्तर प्रदेश

उत्तर प्रदेश

लखनऊ| उत्तर प्रदेश में राजधानी लखनऊ सहित सूबे के अन्य हिस्सों में सुबह से ही कोहरे का असर दिखाई दे रहा है। कोहरे की वजह से रेल व सड़क यातायात पर असर पड़ा है। मौसम विभाग ने अगले 24 घंटों तक मौसम का यही रुख बने रहने का अनुमान जताया है। उप्र मौसम विभाग के निदेशक जे.पी. गुप्ता के मुताबिक, मौसम में बदलाव का दौर अगले कुछ दिनों तक जारी रहेगा। कभी कोहरे और कभी आंशिक तौर पर बदली का असर दिखाई देगा।

मध्य प्रदेश

मध्य प्रदेश

भोपाल| मध्य प्रदेश की राजधानी भोपाल सहित राज्य के कई हिस्सों में बुधवार सुबह कोहरे व शीतलहर का असर देखा गया। मौसम विभाग ने अगले 24 घंटों में राज्य के उत्तरी हिस्से में घना कोहरा छाने व शीतलहर बढ़ने की संभावना जताई है। राज्य में दिल्ली की ओर से आने वाली रेलगाड़ियां बुधवार को कोहरे की वजह से अपने निर्धारित समय से पीछे चल रही हैं। मौसम विभाग के अनुसार, आगामी 24 घंटों में राज्य के ग्वालियर, चंबल, सागर एवं रीवा संभाग में घना कोहरा छाने के साथ सर्द हवाएं चलने की संभावना जताई है। दमोह, होशंगाबाद और रायसेन में पाला भी पड़ सकता है।

दिल्ली

दिल्ली

नई दिल्ली| उत्तर रेलवे के अनुसार, दिल्ली की तरफ आ रही 56 रेलगाड़ियां अपने नियत समय से देरी से चल रही हैं, जबकि चार के समय को बदला गया है। तीन रेलगाड़ियों को रद्द किया गया है। भारत मौसम विज्ञान विभाग ने बताया, "दिनभर हल्के बादल घिरे रहेंगे या कुछ स्थानों पर गरज के साथ बौछारें पड़ने के आसार हैं।"सुबह हल्का कोहरा छाया रहा और 8.30 बजे दृश्यता 400 मीटर और आद्र्रता 90 फीसदी दर्ज की गई।

बिहार

बिहार

पटना| बिहार में राजधानी पटना तथा इसके आसपास के क्षेत्र बुधवार सुबह शीतलहर के साथ कोहरे की चादर में लिपटे हैं। अधिकतम और न्यूनतम तापमान में अंतर कम होने के कारण सुबह से शाम तक ठंड महसूस की जा रही है। मौसम विभाग का कहना है कि आने वाले एक-दो दिनों तक मौसम का मिजाज ऐसा ही रहने वाला है।

जम्मू-कश्मीर

जम्मू-कश्मीर

श्रीनगर| जम्मू एवं कश्मीर में मंगलवार रात बदली छाए रहने की वजह से बुधवार सुबह न्यूनतम तापमान में बढ़ोतरी दर्ज की गई। मौसम विभाग ने कश्मीर घाटी में बारिश और बर्फबारी की संभावना जताई है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+