दिल्ली-एनसीआर में बारिश से तापमान में गिरावट, गर्मी से मिली राहत
नई दिल्ली। दिल्ली-एनसीआर में शुक्रवार शाम को बारिश के बाद तापमान में कमी आई है। जिससे लगातार तेज गर्म का सामना कर रहे दिल्ली-एनसीआर के लोगों को गर्मी से राहत दी है। मौसम विभाग ने पहले ही शुक्रवार को दिल्ली-एनसीआर में बारिश का अनुमान जताया था। बारिश के बाद तापमान औसत से दो डिग्री कम हुआ। बारिश के बाद शुक्रवार साम को तापमान 24.6 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।

वहीं, मौसम विभाग ने दिल्ली-एनसीआर में कल शनिवार को अधिकतम तापमान 36 डिग्री सेल्सियस के आसपास जबकि न्यूनतम तापमान 24 डिग्री सेल्सियस के आसपास रहने की संभावना जताई है। इससे पहले बुधवार सुबह भी दिल्ली-एनसीआर में बारिश हुई थी।
पढ़ें लोकसभा चुनाव 2019 की विस्तृत कवरेज
उत्तर पश्चिम भारत के मौसम में आई यह तब्दीली एक ताकतवर पश्चिमी विक्षोभ की वजह से है, जिसके चलते अरब सागर से आ रही नाम हवाएं बादल बना रही है, जिसकी वजह से भारत के कई इलाकों में बारिश हो रही है, आपको बता दें कि यह प्री-मॉनसून बारिश है।
बता दें कि इस साल मॉनसून केरल में पांच दिन की देरी के साथ छह जून को पहुंचेगा, केरल में मानसून सामान्यत एक जून को पहुंचता है लेकिन इसमें सात दिनों का अंतर रहता है, हालांकि निजी मौसम एजेंसी स्काई मेट ने चार जून को मानसून के केरल पहुंचने की संभावना व्यक्त की थी लेकिन मौसम विभाग ने उसकी रिपोर्ट को खारिज करते हुए कहा कि छह जून को मानसून केरल पहुंचेगा।












Click it and Unblock the Notifications