Mumbai Rain: भारी बारिश के बाद पानी-पानी हुई मुंबई, सड़कों और रेलवे स्टेशन में भरा पानी
Mumbai Rain: भारी बारिश के बाद पानी-पानी हुई मुंबई, सड़कों और रेलवे स्टेशन भरा पानी
मुंबई। देश की आर्थिक राजधानी में मंगलवार रात हुई जोरदार बारिश के बाद जगह-जगह भारी जलजमाव का सामना करना पड़ा। सड़कों से लेकर रेलवे स्टेशनों पर कई फीट तक पानी भर गया। भारी जलजमाव के कारण ट्रेनें रोकनी पड़ गई। लोग कई घंटों तक स्टेशनों पर फंसे रहे। भारी बारिश के कारण सड़के लबालब पानी से भर गई। कई किलोमीटर लंबा जाम लग गया। भारी बारिश के चलते मुंबई के सायन रेलवे स्टेशन पर पानी भर गया। देर रात तक यात्री स्टेशन पर फंसे रहे।
Recommended Video

मौसम विभाग के माने तो बारिश का सिलसिला अएभी जारी रहने वाला है। बुधवार को भी मुंबई में तेज बारिश के आसार हैं। मौसम विभाग के पूर्वानुमान के मुताबिक आज भी तेज बारिश हो सकती है। वहीं बीएमसी और स्थानीय प्रशासन ने अपील की है कि अगर जरूरत न हो तो लोग घरों ने न निकले। वहीं रेलवे ने कई लोकल ट्रेनों का संचालन आज बंद कर दिया है। सीपीआरओ सीआर की ओर से दी गई जानकारी के मुताबिक भारी बारिश और जलजमाव के कारण सिय़ोन-कुर्ला, छत्रपति-कुर्ला और मस्जिद के बीच लोकल ट्रेनों का संचालन बंद रहेगा। वहीं CSMT-ठाणे, CSMT-वासी के बीच सेवा बाधित रहेगी।
इन इलाकों में बारिश की संभावना
वहीं मौसम विभाग के पूर्वानुमान के मुताबिक बुधवार को देश की राजधानी दिल्ली में भी बारिश हो सकती है। दिल्ली-एनसीआर के अलावा जिंद, हस्तिनापुर, चांदपुर, बदांयू, अमरोहा, मुरादाबाद और इनके आसपास के इलाकों में आज हल्की बारिश हो सकती है।












Click it and Unblock the Notifications